फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Alleged cheating of one crore in the name of getting HCS installed

एचसीएस लगवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी का आरोप

Fri, 08 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Alleged cheating of one crore in the name of getting HCS installed
एचसीएस लगवाने के नाम पर एक करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन ने एसपी को लिखित शिकायत दी है। एसपी ने आर्थिक अपराध जांच शाखा को मामले की जांच सौंपी है। जांच शाखा ने 9 अक्तूबर को आरोपियों को पूछताछ के लिए रोहतक बुलाया है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध जांच शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर कादियान ने बताया कि सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन अजय ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दिल्ली के एक युवक को वह जानता है। युवक ने उसके भतीजे प्रदीप से कहा कि वह उसकी एचसीएस की नौकरी लगवा देगा। टेस्ट पास कराने से लेकर ज्वाइनिंग तक उसकी जिम्मेदारी रहेगी। तीन करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। इसके लिए आरोपी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पहले 50 लाख रुपये लिए। इसके बाद 50 लाख रुपये गुरुग्राम बुलाकर मांगे। उसने दो बार में 20-20 व एक बार में 10 लाख रुपये आरोपियों को दिए। अब एचसीएस की परीक्षा का परिणाम आया तो नौकरी नहीं लगी। तब उनको अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी की गई है। जब इस संबंध में आरोपियों से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन अजय ने शिकायत दी है कि तीन लोगों ने उसके भतीजे को एचसीएस की नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ रुपये ठगे है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुधवार को रोहतक बुलाया था, लेकिन नहीं आए। अब दोबारा 9 अक्तूबर को बुलाया गया है। मामले में अभी शिकायत आई है। केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर जगबीर कादियान, प्रभारी, आर्थिक अपराध जांच शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed