फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of ignoring the reservation policy in teacher recruitment; strong protests against the Vice-Chancellor.

Rohtak News: शिक्षक भर्ती पर आरक्षण नीति की अनदेखी का आरोप, कुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2025 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of ignoring the reservation policy in teacher recruitment; strong protests against the Vice-Chancellor.
11...शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में संवैधानिक प्रतिनिधित्व आरक्षण नीति की अनदेखी करके शुरू की गई भर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध में छात्रों ने साेमवार को मुख्य गेट नंबर-2 पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह लोहान का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन आरक्षण नीति और सरकार ने जारी नई एसओपी की अनदेखी करते हुए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। विक्रम सिंह ने कहा कि साक्षात्कार दिल्ली के हरियाणा भवन में करवाना सरकार को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने इस मामले में डीसी, एसपी और राज्य के उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कुलपति की होगी।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि अब तक विश्वविद्यालय में एससी वर्ग से किसी भी उच्च शिक्षण पद पर नियुक्ति नहीं की गई जो आरक्षण नीति का खुला उल्लंघन है। छात्र संगठनों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन में छात्र नेता हिमांशु देशवाल, कपिल फौजी, दीपक कुमार सावरियां, दिनेश कुमार कांगड़ा, दीपक हुड्डा, विकास व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की मांग

रोहतक। एमडीयू में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्र संगठनों ने कुलसचिव कृष्णकांत व डीन एकेडमिक एससी मलिक को विवि प्रशासन व राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्र संगठनों ने विद्यार्थियों के हित में भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की मांग की। छात्र नेता डॉ. मनु कुंडू ने बताया कि एमडीयू में स्वीकृत 385 शिक्षक पदों में से 200 से अधिक पद लंबे समय से रिक्त हैं। इस कारण शैक्षणिक व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। छात्र नेता मंजीत मलिक ने कहा कि इतिहास, समाजशास्त्र व संगीत विभाग में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। अन्य विभाग भी इसी स्थिति में पहुंचने वाले हैं। शिक्षकों की कमी के चलते शोधार्थी व गेस्ट फैकल्टी ही कक्षाएं लेने को मजबूर हैं। इस दौरान डीएससी समाज नेता डॉ. राजबीर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष हैप्पी गुलिया, सीवाईएसएस के अध्यक्ष दीपक धनखड़ मौजूद रहे। संवाद

11...शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में संवैधानिक प्रतिनिधित्व आरक्षण नीति की अनदेखी करके शुरू की गई भर

11...शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में संवैधानिक प्रतिनिधित्व आरक्षण नीति की अनदेखी करके शुरू की गई भर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed