फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All 168 CCTV cameras installed in the city were switched off.

Rohtak News: शहर में लगे सभी 168 सीसीटीवी कैमरे बंद

Mon, 04 Nov 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
All 168 CCTV cameras installed in the city were switched off.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर में लगे सभी 168 सीसीटीवी कैमरे चार माह से बंद पड़े हैं। शहर में कुल 195 सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिनमें से 27 पहले ही चोरी हो गए थे। बाकी बचे 168 सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं जिससे सुरक्षा के लिहाज से निगरानी भी ठप है।
विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम ने 58 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। इसके बाद 10 अक्तूबर को आचार संहिता हटने के बाद अब तक टेंडर नहीं खोला गया है। इसकी वजह से सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त नहीं कराए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से वर्ष 2018 में 8.80 करोड़ रुपये से विभिन्न चौराहों पर 195 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इनमें से 168 सीसीटीवी फिक्स बॉक्स टाइप व 27 पीटीजेड (घूमने वाले कैमरे) लगाए गए थे। सभी सीसीटीवी को 32 किमी ओएफसी भूमिगत केबल से पुलिस विभाग के मुख्य कंट्रोल कक्ष से जोड़ा गया है। सीसीटीवी कैमरे मरम्मत नहीं होने के कारण बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी चालू करने के लिए नगर निगम की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। सर्दी में चोरी व छीना झपटी जैसी वारदात बढ़ जाती हैं। ऐसे में विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का लाभ न तो लोगों को मिलेगा और न ही पुलिस अधिकारी इसकी मदद से घटना का राजफाश कर पाएंगे। सरकार की ओर से सीसीटीवी कैमरे पर राशि खर्च करने के बाद भी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में कई जगह से 27 सीसीटीवी गायब भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 जुलाई हो गया था टेंडर खत्म
शहर में सीसीटीवी की मरम्मत के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किया गया था। 7 जुलाई को टेंडर खत्म हो गया था। इससे सीसीटीवी की मरम्मत का कार्य बंद हो गया था। अब मरम्मत के अभाव में सभी सीसीटीवी धूल फांक रहे हैं। नगर निगम ने विधानसभा चुनाव से पहले सीसीटीवी की मरम्मत के लिए 58 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। 16 अगस्त को आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद अक्तूबर में आचार संहिता हट गई थी, इसके बावजूद अभी तक टेंडर नहीं खोला गया है। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण टेंडर कागजों में उलझा हुआ है।


--
-सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत के लिए टेंडर खोलने के निर्देश सहायक अभियंता को दिए गए थे। जल्द सहायक अभियंता से टेंडर के स्टेटस की जानकारी ली जाएगी। अगर टेंडर प्रक्रिया में कहीं तकनीकी दिक्कत है तो उसको दूर किया जाएगा। टेंडर आवंटित करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत कराई जाएगी। -अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed