फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Alert came from Baghpat, but Rohtak police did not pay attention

Rohtak News: बागपत से आया था अलर्ट, पर रोहतक पुलिस ने नहीं दिया ध्यान

Thu, 10 Oct 2024 06:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Alert came from Baghpat, but Rohtak police did not pay attention
रोहतक/बागपत। बलियाना मोड़ पर हुए तिहरे हत्याकांड में हथियार मुहैया कराने वाले बागपत के बालैनी गांव के दीपक फुर्तीला को पकड़ने में यदि रोहतक पुलिस सहयोग करती तो शायद इतनी बड़ी वारदात न होती। तीन-चार अगस्त को यूपी की बागपत पुलिस ने रोहतक पुलिस को बताया था कि दीपक फुर्तीला की लोकेशन रोहतक में है, मगर यहां की पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर रोहतक पुलिस गंभीरता दिखाती तो दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार हो जाता है।
विज्ञापन

बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बालैनी निवासी दीपक फुर्तीला ने 2 अगस्त को गांव मंसरुपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले की हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दीपक फुर्तीला ने रोहतक में बदमाशों से शरण ली थी। सूचना के आधार पर रोहतक पुलिस से संपर्क साधा था, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं दिखाई और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

-------------
50 हजार के इनामी दीपक की तलाश में बागपत व रोहतक पुलिस दे रही दबिश
मंसरूपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले की हत्या करने के बाद से फरार चल रहे हत्यारोपी दीपक फुर्तीला पर बागपत पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। अब बागपत के अलावा रोहतक पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार मुहैया कराने के बाद हुई थी तीन युवकों की हत्या
बागपत के बालैनी गांव निवासी दीपक फुर्तीला ने 2 अगस्त को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर रोहतक के सेक्टर-तीन में आराम से रह रहा था। यहां पर उसने बदमाशों से साठगांठ करके राहुल बाबा से दोस्ती कर ली और फिर उसके गुर्गाें को 19 सितंबर को तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हथियार बरामद कराए थे। इस हत्याकांड में अमित उर्फ माेनू, जयदीप और विनय की हत्या हो की गई थी, जबकि सेल्समैन अनुज राणा और मनोज घायल हो गए थे।

तिहरे हत्याकांड में शामिल बदमाश दीपक फुर्तीला को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतीश कादियान, प्रभारी सीआईए-दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed