फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Akhada murder case: Sukhwinder Koch Sunaria will remain in jail or not, decision on 13

अखाड़ा हत्याकांड : सुखविंद्र कोच सुनारिया जेल में रहेगा या नहीं, फैसला 13 को

Sat, 11 Sep 2021 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Akhada murder case: Sukhwinder Koch Sunaria will remain in jail or not, decision on 13
अखाड़ा हत्याकांड में आरोपी सुखविंद्र कोच की जेल बदली जाए या नहीं, इस पर एएसजे डॉॅ. गगनगीत कौर की अदालत 13 सितंबर को निर्णय लेगी। शुक्रवार को अदालत ने जेल प्रशासन के दोबारा दिए गए जवाब व दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन

फरवरी 2021 में जाट कॉलेज के कुश्ती अखाड़े में मुख्य कोच मनोज मलिक, उसकी पत्नी साक्षी मलिक, बेटे सरजात, मथुरा निवासी महिला पहलवान पूजा, मोखरा निवासी प्रदीप मलिक व मांडोठी निवासी सतीश को गोली मारी गई थी। जबकि मदीना निवासी अमरजीत पर अखाड़े से बाहर फायर किया गया। पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि मासूम सरताज की बाद में मौत हुई थी। अमरजीत बच गया था। मामले में पुलिस ने अखाड़े के ही कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था, जो अब सुनारिया जेल में न्यायिक हिरासत के चलते बंद हैं। सुखविंद्र के वकील ने 7 सितंबर को एएसजे कोर्ट में याचिका दायर की थी कि सुखविंद्र को सुनारिया जेल में जान का खतरा है। क्योंकि जेल में मोखरा व मांडोठी के युवक भी बंद हैं। दोनों गांव का उसके केस में संबंध है। ऐसे में उसे रोहतक की सुनारिया जेल की बजाय करनाल या गुरुग्राम की भोंडसी जेल भेजा जाए। अदालत ने जेल प्रशासन से सुखविंद्र कोच की सुरक्षा को लेकर जवाब मांगा था। इस पर 8 सितंबर को जेल प्रशासन ने अपना जवाब दिया था। साथ ही मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से वकील जयंत हुड्डा ने अपनी अर्जी दी थी। अदालत ने जेल प्रशासन से 10 सितंबर को दोबारा जवाब देने के लिए कहा था। शुक्रवार को जेल प्रशासन की ओर से एक अधिकारी अदालत में हाजिर हुए।
विज्ञापन

जेल अधिकारी बोले, अलग सेल में है सुखविंद्र कोच
मामले में पीड़ित पक्ष के वकील जयंत हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार को जेल प्रशासन की तरफ से एक अधिकारी अदालत में पहुंचे थे। अधिकारी ने बताया कि जेल में सुखविंद्र कोच को अलग से सेल में रखा गया है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जबकि सुखविंद्र कोच के वकील ने अपनी मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि मोखरा व मांडोठी के युवकों के जेल में बंद होने के चलते सुखविंद्र को दूसरे जेल में स्थानांतरित करना ही उचित होगा। वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील जयंत हुड्डा ने कहा कि सुनारिया जेल में राम रहीम सुरक्षित है तो सुखविंद्र कोच को क्या दिक्कत हो सकती है। बहस के बाद अदालत ने 13 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed