फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Airforce reached semi-finals by defeating BSF by five goals

Rohtak News: बीएसएफ को पांच गोल से हराकर एयरफोर्स सेमीफाइनल में पहुंचा

Sun, 09 Apr 2023 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Airforce reached semi-finals by defeating BSF by five goals
रोहतक। गांव कारोर स्थित सरकारी स्कूल मैदान पर चल रही तीन दिवसीय बाबा आजाद नाथ हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। सेमी फाइनल के लिए एयर फोर्स ने बीएसएफ को पांच गोल से हरा दिया। तलवाड़ा ने पंजाब पुलिस को नौ गोल से मात देते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इससे पहले क्वाटर फाइनल के पहले फेज में एयर फोर्स और बीएसएफ, पंजाब पुलिस व तलवाड़ा, कारोर और गुजरात साईं, सीआरपीएफ और डीघल के बीच मुकाबले हुए। इससे पहले शुक्रवार देर रात तक चले मुकाबलों में सीआरपीएफ ने तलवाड़ा को 21-20 के अंतर से हराया। डीघल ने भारतीय रेलवे की टीम को 27-22 के अंतर व एलपीयू (पंजाब) के साथ मैच को ड्रा पर रोका, लेकिन अंकतालिका के हिसाब से डीघल की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंची। क्वाटर फाइनल के लिए करो या मरो के मुकाबले में बीएसएफ ने गुजरात साईं को 26-25 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन


दादा धीरपाल ने कैप्टन नवीन यादव को पहनाई पगड़ी
दादा धीरपाल मलिक ने अंतरराष्ट्रीय प्लेयर और सम्मानित कैप्टन नवीन यादव को पगड़ी पहनाई। हवा सिंह मलिक ने अंतरराष्ट्रीय प्लेयर रणबीर उर्फ गठ्ठा और सूबेदार सुजीत को बादल नाथ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


खेल कोटे से गांव के हर घर में हो सरकारी जॉब
प्रतियोगिता के संयोजक विकास मलिक ने कहा कि उनका एक ही सपना है। गांव के युवा नशे की लत और अपराध की दुनिया से दूर रहें। गांव के हर घर में सरकारी जॉब हो। वर्तमान समय में केंद्र और राज्य सरकार खेल कोटे से सरकारी नौकरियां दे रही है। इसका फायदा ग्रामीण स्तर के युवा खूब उठा सकते हैं। उनके गांव से करीब 11 युवा खेल कोटे से सरकारी जॉब पा चुके हैं। वह खुद भी भारतीय रेलवे में खेल कोटे से नौकरी लगे हैं। इसके बाद संजीव मलिक, नवदीप और नवीन मलिक तीन साथी अंतरराष्ट्रीय प्लेयर होने के बाद खेल कोटे से रेलवे में नौकरी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed