फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After the age of 40, one in three people suffers from diabetes.

Rohtak News: 40 की उम्र के बाद हर तीसरा व्यक्ति मधुमेह की समस्या से परेशान

Tue, 17 Feb 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
After the age of 40, one in three people suffers from diabetes.
फोटो संख्या:54 नागरिक अस्पताल में मरीजों को शुगर से बचाव के लिए जानकारी देती नर्सिंग ​अ​धिकारी।
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना ओपीडी में 40 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में शुगर की मात्रा अधिक पाई जा रही है और इसका मूल कारण समयानुसार लोगों का घटता शारीरिक श्रम है।
विज्ञापन


बता दें कि अस्पताल में सोमवार से बुधवार तक मरीजों की लंबी लाइन रहती है। विशेषज्ञ के अनुसार मरीजों का बदला खानपान और घट रही दिनचर्या भी शुगर बढ़ाने का मुख्य कारण बना है।
विज्ञापन

लोग खानपान में गेहूं व अन्य शुगर की मात्रा अधिक रहने वाली चीजें प्रयोग कर रहे हैं। इससे उनका शुगर लेवल बढ़ रहा है। इसमें सबसे अधिक मरीज 40 से 60 की उम्र के हैं। इन मरीजों का शुगर लेवल अधिक है और दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक श्रम के अभाव में लोगों की दिनचर्या बिगड़ी हुई है। न तो खाने का उचित समय है और न ही सोने का उचित समय है। अधिक देर तक आरामदायक अवस्था में रहने से शर्करा खर्च नहीं हो पाती है और इससे शुगर का लेवल भी बढ़ जाता है।

अगर लोग नियमित रूप से योग अपनाएं और खानपान शुद्ध रखें तो शुगर की समस्या नहीं होगी। अधिक देर तक शिथिल अवस्था में न रहें।
-----------
- वर्जन
अस्पताल में शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ी है और रोजाना 40 से 45 मरीज जांच व उपचार लिए आ रहे हैं। मरीजों को शुगर नियंत्रित करने के लिए परामर्श भी दिए जा रहे हैं। शुगर नियंत्रण के लिए खानपान और शारीरिक श्रम का ध्यान रखना ही मुख्य उपाय है। -पवित्रा, नर्सिंग अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article