फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   after one december bijali board not accept cheque

एक दिसंबर से चेक के माध्यम से भुगतान नहीं लेगा बिजली निगम

Thu, 21 Nov 2019 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
after one december bijali board not accept cheque
रोहतक। बिजली निगम एक दिसंबर से चेक से बिल का भुगतान लेना पूरी तरह से बंद करने जा रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं के लिए बिल भुगतान की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है। अब उपभोक्ता बिल का भुगतान आनलाइन अथवा डिजिटल माध्यमों से कर सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान करने के लिए निगमों की वेबसाइट के साथ नए डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करने की सुविधा दी है। जिसमें अधिकतम मोबाइल एप्लीकेशंस जैसे गूगल-पे, पेटीएम, फोन-पे, पे-यू, एयरटेल आदि हैं। इसके साथ ही बैंक की वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन से भी बिल जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा सब डिविजन के बिल कलेक्शन सेंटर पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ‘पॉइंट आफ सेल‘ मशीन (पीओएस) से भी बिल जमा करवाया जा सकता है। उच्चाधिकारियों ने बताया कि अब सभी उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान करने में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करें। इसके साथ ही चेक के माध्यम से भुगतान एक दिसंबर से पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। उपभोक्ता वेब पोर्टल https://epayment.uhbvn.org.in या https://epayment.dhbvn.org.in पर जाकर अपना बिजली खाता संख्या, मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी भरेंगे तो उन्हें बिल देय राशि दिखाई देगी। जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पे-टीएम, नेट बैंकिंग, आरटीजीएस /एनईएफटी से कर सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन पे-टीएम, फोन-पे, पे-यू, एयरटेल, मोबीक्विक, स्पाइस डिजिटल इत्यादि को खोलकर इलेक्ट्रीसिटी टेब पर क्लिक करके बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन अथवा डीएचबीवीएन) को चुनकर बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed