फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After food, salt and toilet cleaner are also adulterated

खाद्य सामग्री के बाद नमक व टॉयलेट क्लीनर भी मिलावटी

Thu, 11 Aug 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
After food, salt and toilet cleaner are also adulterated
रोहतक। जिले में बड़े स्तर पर बिक रही निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री के बाद अब मिलावटी नमक व टॉयलेट क्लीनर बेचने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पुराना बस स्टैंड इलाके में छापा मारकर बड़ी संख्या में नमक व टॉयलेट क्लीनर बरामद किया है। पुलिस ने मुंबई से आए कंपनी के फील्ड ऑफिसर की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मुंबई की एक कंपनी के फील्ड ऑफिसर पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें नई दिल्ली रोहिणी सेक्टर 28 निवासी ऋषभ व विकास मित्तल पर नकली माल बेचने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड व डिस्किट बेनेकिशरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से यह अधिकार दिए हुए हैं कि अगर कोई हमारी कंपनी के ब्रांड टाटा साल्ट व हार्पिक के नाम से नकली उत्पाद बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाए। इसके तहत मंगलवार को शहर के सर्वे के दौरान सूचना मिली की ऋषभ व विकास हमारी कंपनी के ब्रांड के नाम से नकली टाटा नमक व हार्पिक तैयार कर रोहतक शहर के बाजार में सप्लाई करता है। सूचना मिली कि एक गाड़ी में नकली नमक व हार्पिक भर कर पुराना बस स्टैंड के पास सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम फील्ड अधिकारी के साथ कच्चा बेरी रोड पहुंची। यहां संदिग्ध वाहन आता नजर आया। पुलिस ने इसे रुकवाया। गाड़ी के पीछे तिरपाल लगा था। इसकी जांच करने पर 88 कट्टे टाटा नमक मिला। इस पर कंपनी का मार्का लगा था। इसे खोल कर जांचा गया तो 2200 थैली एक-एक किलो की मिली। इसके अलावा 39 गत्ता पेटी खोलने पर एक पेटी में 200 एमएल की 48-48 प्लास्टिक की बोतलें मिली। इन सभी हमारी कंपनी का मार्का लगाकर ब्रांडेड टॉयलेट क्लीनर बनाया गया था। यह सारा सामान नकली मिला। कंपनी का मार्का लगाकर नकली माल सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सिटी थाने के इंस्पेक्टर देशराज का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed