{"_id":"6320d06f83de134a0f5180e5","slug":"after-ending-the-protest-on-the-76th-day-supwa-students-took-re-admission-also-gave-affidavits-rohtakcity-news-rtk657941243","type":"story","status":"publish","title_hn":"76वें दिन विरोध समाप्त कर सुपवा विद्यार्थियों ने लिया पुन: प्रवेश, शपथ पत्र भी दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76वें दिन विरोध समाप्त कर सुपवा विद्यार्थियों ने लिया पुन: प्रवेश, शपथ पत्र भी दिए
विज्ञापन
सुपवा के बाहर धरना देते फिल्म एंड टीवी विभाग के विद्यार्थी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीएलसी सुपवा के फिल्म एंड टीवी विभाग के पाठ्यक्रम में सुधार, शिक्षकों की भर्ती, सुविधाएं व उपकरण मुहैया कराने की मांग को लेकर 76 दिनों से चल रहा विद्यार्थियों का विरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के पुन: प्रवेश के साथ उनकी ओर से शपथ पत्र दिए जाने का भी दावा किया है। इससे पूर्व सुबह विद्यार्थियों को अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का पता लगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। चर्चा है कि विद्यार्थियों ने केस दर्ज होने के चलते यह फैसला लिया है। इधर, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एडीसी को ज्ञापन सौंप कर विद्यार्थियों के मामले में समाधान की अपील की।
सुपवा छात्र शिवम ने कहा कि विद्यार्थियों का संघर्ष 76 दिन रहा। विवि प्रशासन ने हमारी सभी मांगें मान ली हैं। इन्हें जल्द ही पूरा करने का विश्वास दिलाया गया है। पाठ्यक्रम दुरुस्त करने के लिए विवि प्रशासन ने कमेटी बना दी है। विद्यार्थी अपना सुझाव कमेटी को जल्द देंगे। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस कारण कक्षाएं भी जल्द शुरू होंगी। विद्यार्थियों ने दाखिले की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। बुधवार को कुलपति से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया जाएगा।
एडीसी से मिले सामाजिक कार्यकर्ता
सुपवा प्रशासन के अभद्र व्यवहार को लेकर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एमडीसी महेंद्र पाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें विवि प्रशासन से उनकी जायज मांगों को पूरा करने की अपील की गई है। ज्ञापन में डॉ. प्रमोद गोरी, डॉ. रणबीर दहिया, धर्मपाल मलिक, कैप्टन शमसेर मलिक, निगम पार्षद कदम सिंह अहलावत ने कहा कि सुपवा के विद्यार्थी कई दिनों से जायज मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसी कड़ी में 10 सितंबर को नागरिकों ने विवि प्रशासन से मिलने का प्रयास किया, मगर मुलाकात नहीं हुई। विवि में विद्यार्थियों के बिना कोई काम नहीं होता है। जब विद्यार्थी ही बहार हैं तो विवि का कुछ महत्व नहीं रह जाता है। विद्यार्थियों की जायज हैं। विवि प्रशासन इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
इधर, विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बेनुल तोमर ने कहा कि सभी धरनारत विद्यार्थियों ने विवि में पुन: प्रवेश ले लिया है। विद्यार्थियों ने शपथ पत्र पर भी बगैर किसी शर्त के हस्ताक्षर किए हैं। इसमें बैच 2021-22 के 30 विद्यार्थी, बैच 2019-20 के नौ विद्यार्थी व बैच 2020 के तीन विद्यार्थी हैं। कुलपति ने उनके चहुंमुखी विकास का विश्वास दिलाया है।
विद्यार्थियों पर दर्ज हुई एफआईआर
सुपवा के धरनारत विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि विवि कुलसचिव कार्यालय की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें कहा गया है कि 28 अगस्त को करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच कुछ हड़ताली विद्यार्थी जबरन विवि परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों के मना करने व समझाने के बावजूद वे नहीं मानें। इनमें से एक छात्र गेट पर ऊपर से जबरदस्ती चढ़कर अंदर कूद गया। मना करने पर भी नहीं माना व बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर कर दिया। इसके बाद वे गेट पर बैठ कर शोर करने लगे। कुछ विद्यार्थियों के नाम भी शिकायत में दिए गए हैं।