{"_id":"68054a05fd9b6f126e0b1d27","slug":"after-digging-the-road-the-height-of-the-iron-girder-will-increase-rohtak-news-c-17-roh1020-637846-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क खोदाई के बाद अब लोहे गार्डर की बढ़ेगी ऊंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क खोदाई के बाद अब लोहे गार्डर की बढ़ेगी ऊंचाई
Mon, 21 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के निकट लोहे के गार्डर की ऊंचाई का सुधार कार्य करते मजदूर। स
रोहतक। शहर में हिसार बाईपास तक सिटी बस संचालन का रास्ता साफ हो रहा है। इसी कड़ी में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के नीच सड़क खोदाई के बाद अब लोहे के गार्डर (रेलवे लेवल क्राॅसिंग) को ऊपर उठाया जा रहा है। ऐसा इलेक्ट्रिक बसों के आवागमन में अवरोध दूर करने के लिए किया जा रहा है। पिछले करीब एक माह से इस मार्ग से सुधारीकरण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित है।
रोडवेज की ओर दिल्ली रोड पर रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के निकट बीते दो दिन पहले सिटी बसों के लिए सर्वे किया गया। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की ओर से पुल के नीचे सड़क का सुधार कार्य पूरी तरह किया जा चुका है। लेकिन, बसों को आसानी से यहां से निकालने के लिए लोहे के गार्डर की ऊंचाई कम है।
रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि सिटी बसों को पुल के नीचे से निकाला जा सकता है, लेकिन लोहे गार्डर की ऊंचाई बस के बराबर होने से कभी भी किन्हीं कारणों से बस छू सकती है। ऐसे में बसों को यहां से निकालने से नुकसान हो सकता है। वहीं, रोडवेज की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने रविवार को ही इसका सुधार शुरू किया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि लोहे की गार्डर की ऊंचाई को सिटी बस के करीब आधा फीट ऊंचा किया जाएगा। फिलहाल, इसकी ऊंचाई बस के सामांतर ही है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों की ऊंचाई करीब 11 फीट है।
विज्ञापन
सोमवार को लोहे गार्डर की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य कर पूरी तरह कर लिया जाएगा। एलिवेटेड पुल अनुसार सड़क सुधार कार्य किया गया था।
- अरुण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।