फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   after 3.30 lac get not deposit in bank than case file in police station

3.30 लाख रुपये लेकर जमा नहीं करने पर कैशियर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 02 Mar 2020 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
after 3.30 lac get not deposit in bank than case file in police station
av 1.
रोहतक। गांव भालौठ स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के कैशियर पर ग्रामीणों से पैसे ठगने के मामले में आईएमटी थाना में केस दर्ज हुआ है। शनिवार को ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारी पर करीब 90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। रविवार को जिला परिषद के चेयरमैन सतीश भालौठ ग्रामीणों के साथ आईएमटी थाना पहुंचा। उन्होंने थाना प्रभारी से कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थाना आईएमटी पुलिस ने इस मामले में कैशियर सुभाष के खिलाफ 3.20 लाख रुपये लेकर जमा न कराने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भालौठ के महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 फ रवरी को एक लाख 20 हजार गांव स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में जमा करवाने के लिए गया था। वहां पर कैशियर सुभाष ने कहा कि आपके अकाउंट में पैसे जमा हो गए हैं। जब उससे पासबुक में एंट्री करने की बात कही तो मशीन खराब का बहाना बनाया। एक-दो दिन बाद दोबारा से आ जाना, कापी में एंट्री कर देंगे। अब वो अपनी खाता कापी में एंट्री करवाने के लिए गया तो पता चला कि अकाउंट में एक लाख 20 हजार रुपये जमा नहीं हुए। वहीं दूसरे पीड़ित नरेश ने कैशियर के खिलाफ 2 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दी है। ठगी का शिकार हुए दोनों लोगों का कहना है कि ऐसे कई ग्रामीण हैं, जिनके साथ कैशियर ने लाखों की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

गांव भालौठ स्थित एसबीआई की ब्रांच के कैशियर के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा, इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीतिश अग्रवाल, आईपीएस, प्रभारी थाना आईएमटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed