{"_id":"5eaf1dd98ebc3e903b730c98","slug":"after-1995-market-close-record-break-today-open-market-rohtakcity-news-rtk5534776163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने बनवाया रिकॉर्ड : 1995 की बाढ़ का टूटा रिकार्ड, 42 दिन बाद आज व्यापारियों के चेहरों पर लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने बनवाया रिकॉर्ड : 1995 की बाढ़ का टूटा रिकार्ड, 42 दिन बाद आज व्यापारियों के चेहरों पर लौटेगी रौनक
विज्ञापन
रोहतक। कोरोनो को रोकने के लिए शहर के बाजार पहली बार एतिहासिक तौर पर 42 दिन बंद रहे। लॉकडाउन के चलते 1995 में बना रिकार्ड भी टूट गया, जब बाढ़ के चलते बाजार 30 अगस्त से लेकर 2 अक्तूबर तक बंद रहे थे। अब सोमवार को कोरोना को लेकर सावधानी के बीच बाजार खुलेंगे।
प्रदेश के अंदर रोहतक का अपना स्थान हैं। अब तक रोहतक ने कामयाबी से कोरोना का मुकाबला किया है। पड़ोसी जिले झज्जर व सोनीपत में कोरोना के कदम बढ़ते जा रहे हैं, वहीं जींद में भी जोरदार दस्तक दे दी है। जबकि रोहतक में अब तक केवल चार मरीज सामने आए हैं, जिनमें दो ठीक हो चुके हैं। जबकि एक का दिल्ली में देहांत हो गया था। अब मात्र एक मरीज जिले से पीजीआई में भर्ती है। हालात को देखते हुए आरेंज जोन में शामिल रोहतक शहर में रविवार देर शाम डीसी ने केंद्र व राज्य सरकार की हिदायत के बाद बाजार खोलने की अनुमति दे दी। अब दिल्ली का चांदनी चौक व शिमला का माल रोड कहा जाने वाला किला रोड हो या एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट मानी जाने वाली शौरी मार्केट। हर बाजार के व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौटेगी।
पुलिस पहले से अलर्ट, सुबह सब्जी मंडी थाना प्रभारी ने बुलाई मीटिंग
रविवार सुबह ओल्ड सब्जी मंडी थाना प्रभारी कुलदीप ने व्यापारी नेताओं की मीटिंग थाने में बुलाई। मीटिंग में हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुलशन डंग, किला रोड से प्रधान बिट्टू सचदेवा व हैप्पी अनेजा, निरंकारी मार्केट प्रधान मनोज बतरा, गोहाना अड्डा प्रधान कपिल नागपाल, भिवानी स्टैंड से राजू डाबरा व किला रोड के कपड़ा व्यापारी दीपक पुनियानी सहित अन्य व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों से पूछा अगर बाजार खुलते हैं तो कैसे कोरोना को लेकर अलर्ट रहेंगें। व्यापारियों ने कहा कि, जो प्रशासन हिदायत देगा, व्यापारी उनका पालन करेंगे।
विज्ञापन
व्यापारी नेता बोले, सावधानी बरते व्यापारी, एक गलती पड़ न जाए भारी
प्रशासन ने हिदायतों के तहत बाजार खोलने की अनुमति दी है। सभी व्यापारी प्रशासन के नियमों का पालन करें। कोरोना को लेकर पहले की तरह अलर्ट रहें। क्योंकि एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है।
गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल
प्रशासन को व्यापारी नेताओं से करनी चाहिए थी मीटिंग
अगर प्रशासन को बाजार खोलने थे तो रविवार को दिन में व्यापारी नेताओं की मीटिंग बुलानी चाहिए थी। क्योंकि अचानक बाजार खोलने के फैसले से व्यापारी कंफ्यूज हैं। आखिर कौन-कौन नियमों का पालन करना है। ग्राहकों के लिए क्या-क्या सीमाएं होंगी। वाहन कहां खड़े होंगे। किस तरह दुकानों व बाजारों को सैनिटाइज किया जाएगा।
राजू भुटानी, प्रधान झज्जर रोड घनीपुरा ट्रेडर्स एसोसिएशन
मार्केट प्रधानों की बढ़ेगी भूमिका, कड़ी नजर रखें
सभी बाजारों के प्रधानों की अब अहम भूमिका रहेगी। प्रधानों अपने अपने बाजारों में नजर रखनी होगी। कैसे नियमों का पालन हो रहा है। सोशल डिस्टेसिंग हैं या नहीं।
गुलशन डंग, अध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल