फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Admission to Nursing and Paramedical courses in Haryana will be done through written examination

Haryana: नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्सों में लिखित परीक्षा से होगा प्रवेश, आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

Wed, 29 Jun 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Jun 2022 10:22 PM IST
सार

सरकार ने स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी दी है। आवेदन के लिए जल्द पोर्टल खुलेगा। जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में परीक्षा हो सकती है।

विज्ञापन
Admission to Nursing and Paramedical courses in Haryana will be done through written examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नर्सिंग व पैरामेडिकल समेत विभिन्न कोर्स कर स्वास्थ्य सेवा में भविष्य संवारने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। वे इन कोर्सों में आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही पोर्टल खुलने वाला है। जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विवि प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी, बीपीटी, एमपीटी व अन्य पैरामेडिकल कोर्सों में प्रवेश लेने वालों का इंतजार शीघ्र समाप्त होने जा रहा है। जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में इन कोर्सों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके जरिये ही प्रदेश भर की संस्थाओं में विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। सरकार ने प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को दी है। इसके चलते विवि प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल 
नर्सिंग व कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए शीघ्र ही पोर्टल शुरू किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से बातचीत जारी है। सरकार का निर्देश मिलते ही पोर्टल ओपन कर दिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी इन कोर्सों में आवेदन कर सकेंगे। 


डीएमईआर हरियाणा के दिशा निर्देशन पर जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। जुलाई में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। नर्सिंग समेत विभिन्न पैरामेडिकल कोर्सों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट जांचते रहें। विश्वविद्यालय की ओर से कोर्सों से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट की जाएगी। - डॉ. अशोक चौहान, डीन, एकेडमिक अफेयर्स, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed