{"_id":"615f424a8ebc3e61ea17fc60","slug":"admission-in-ug-courses-will-be-up-to-13-only-rohtak-news-rtk6263644125","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कोर्सों में 13 तक ही होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कोर्सों में 13 तक ही होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज के लिए फिजिकल काउंसिलिंग से दाखिले सिर्फ 13 अक्तूबर तक ही हो सकेंगे। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और सरकारी, सरकारी एडिड और सेल्फ फाइनेंसिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार फिजिकल ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से किसी भी हालत में 13 अक्तूबर के बाद दाखिले नहीं होंगे। कॉलेजों और विद्यार्थियों की विनती पर निदेशालय सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन सीट से ऑनलाइन पोर्टल पर कैप हटा लिया है। लेकिन किसी खास कोर्स में सीटों की कुल संख्या पर कैप लगा रहेगा। यह कॉलेजों की जिम्मेदारी होगी कि सीटें नियमानुसार ही भरी जाएं। विद्यार्थियों की ओर से आने वाले विषय या फैकल्टी में बदलाव के आवेदनों को कॉलेज अपने स्तर पर मैनुअली निपटाएंगे। उधर, वीरवार से कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया, जोकि 17 अक्तूबर तक चलेगा। उसके बाद दो दिनों तक कागजातों की वेरिफिकेशन होगी। फिर पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
जाट कॉलेज में एससी वर्ग की सीटें रिक्त
अखिल भारतीय जाट सूरमा महाविद्यालय में यूजी कोर्सों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें अभी भी रिक्त हैं। विद्यार्थी किसी भी दिन महाविद्यालय में आकर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने बताया कि कॉलेज में बीए, बीएससी, बीसीए, बीकॉम, बीजेएमसी, बीए मास कॉम में अनुसूचित जाति की सीटें अभी भी रिक्त हैं। अनुसूचित जाति के विद्यार्थी किसी भी दिन कॉलेज में आकर अपने दस्तावेज कमेटी के सामने प्रस्तुत कर सीधे दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
एमडीयू आने से पहले पता कर लें विद्यार्थी : कर्मचारी संघ
एमडीयू के गैर शिक्षक संघ ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे शुक्रवार को विश्वविद्यालय आने से पहले यह पता कर लें कि यूनिवर्सिटी खुली है या नहीं। संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे प्रशासनिक भवन के गेट पर बैठक होगी, उसमें फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ज्वाइंट डायरेक्टर ऑडिट कर्मचारियों के हित की फाइलें नहीं ले रहे हैं। जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर सभी कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर शुक्रवार को कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसलिए विद्यार्थी कैंपस में आने से पहले यह पता कर लें कि यहां कामकाज हो रहा है या नहीं। संघ नहीं चाहता कि छात्र परेशान हों, इसलिए पहले जानकारी लेकर ही आएं।