फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administrative Secretary visited the Mandi with Deputy Commissioner

Rohtak News: प्रशासनिक सचिव ने उपायुक्त के साथ मंडी का दौरा किया

Thu, 10 Oct 2024 08:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Administrative Secretary visited the Mandi with Deputy Commissioner
रोहतक। प्रशासनिक सचिव संजय जून और उपायुक्त अजय कुमार ने वीरवार को अधिकारियों के साथ अनाज मंडी में खरीद प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

किसानों से कहा कि वे फसल अवशेषों को आग न लगाए, बल्कि इन अवशेषों का उचित प्रबंध करें। मंडी में वीरवार को 921 क्विंटल धान की आवक हुई है लेकिन खरीद नहीं हो पाई। फसल में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण भी उसकी खरीद नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसान मंडी में लाकर ही फसल को सूखा रहे है।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। धान की सामान्य किस्म के लिए 2300 रुपए प्रति क्विंटल और ए ग्रेड किस्म के लिए 2320 रूपए प्रति क्विंटल एवं बाजरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किए है। जिले में अभी तक 125.90 मीट्रिक टन ग्रेड ए किस्म धान की खरीद की गई है। महम मंडी में 40.65 क्विंटल बाजरा की खरीद की गई है, और सांपला मंडी में 56.30 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है। किसानों का आह्वन किया कि वह अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाए। ताकि उन्हें फसल बिक्री में किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, हैफेड के जिला प्रबंधक अनूप नैन, हरियाणा वेयर हाउस के जिला प्रबंधक रोहताश दहिया, मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र ढुल सहित संबंधित अधिकारी व मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed