{"_id":"5faae1cf8ebc3e9bce614ced","slug":"administration-will-strictly-deal-with-those-who-leave-the-mask-without-rohtak-news-rtk5822032194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिना मास्क बाहर निकलने वालों से जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, निगम व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना मास्क घूम रहे लोगों के ज्यादा से ज्यादा चालान काटे जाएं। इसी कड़ी में निगम कर्मियों ने सोनीपत रोड, भिवानी स्टैंड समेत कई इलाकों में बिना मास्क घूम रहे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। वहीं, उपायुक्त के निर्देश पर सभी पुलिस नाकों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क का वितरण शुरू कर दिया गया।
मंगलवार को आकाशवाणी के माध्यम से लोगों को संदेश देते हुए डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में कोरोना की दूसरी लहर और भी घातक साबित हो सकती है। इसलिए सभी लोग अपने व अपनों के जीवन की सुरक्षा को लापरवाही त्याग दें। यह देखने में आया है कि जब से अनलॉक हुआ है, लोग लापरवाह होते जा रहे हैं, जो किसी भी तरह से सही नहीं है। दिवाली को लेकर बाजारों भीड़ बढ़ रही है। लेकिन लापरवाही के चलते लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, और तो और मास्क लगाना भी कम कर दिया है। इस स्थिति में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई करना जरूरी हो गया है। पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काटे जाएं। बाजारों में भीड़ कम करने के उपाय किए गए हैं। अस्थायी पार्किंग बनाई गई है ताकि बाजारों में वाहन खड़े न हों और लोग उचित दूरी बना कर चलें। भीड़भाड़ वाले बाजारों की एंट्री और एग्जिट पर पुलिस तैनात की गई है जो लोगों को सामाजिक दूरी बनाने को प्रेरित कर रही है। नगर निगम लगातार दुकानों के बाहर रखा सामान हटवा रहा है। निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के अलावा जनसंपर्क विभाग की वैन भी मुनादी कर लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक कर रही हैं। विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी इससे बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। बदलते मौसम में कोरोना का आक्रामक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जो पहले से बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके लिए वायरस और खतरनाक हो सकता है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि अगर जरूरी न हो तो घर से न निकलें, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
भवन निर्माण सामग्री ढककर रखें
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण हम सबके लिए चिंता का विषय है। इसे कम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को कहा गया है कि भवन निर्माण सामग्री को ढककर रखें और पानी का छिड़काव करें। फायर ब्रिगेड को भी शहर में आवश्यक पानी के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। पराली और कूड़ा जलाने के मामलों में कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार मॉनीटरिंग कर रही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि सुबह-शाम प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है, इसलिए इस दौरान बाहर न निकलें।