{"_id":"5fa99da38ebc3e9ba007d5f9","slug":"administration-will-distribute-face-masks-free-to-people-rohtak-news-rtk5820949145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को फेस मास्क मुफ्त बांटेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को फेस मास्क मुफ्त बांटेगा प्रशासन
विज्ञापन
Administration will distribute face masks free to people
- फोटो : RohtakCity
त्योहारी सीजन पर कोरोना के बढ़ते मामलों ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन को आशंका है कि अभी यह हाल है तो पीक सीजन पर क्या होगा। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब लोगों को फेस मास्क मुफ्त देने की तैयारी कर ली है।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में कोरोना को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, इंसिडेंट कमांडर और तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें लोगों का बिना फेस मास्क पहने बाहर निकलने पर चिंता जताई गई। इसी दौरान यह फैसला लिया गया कि प्रशासन के पास जो फेस मास्क पड़े हैं, वे लोगों को मुफ्त दिए जाएं। पहले चरण में सेहत विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों को फेस मास्क बांटने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से कहा कि वे हर हाल में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति बिना फेस मास्क पहने बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोरोना के केसों में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन अब केस दोबारा बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए त्योहारी सीजन में लोगों को फेस मास्क पहनने, बाजारों में सामाजिक दूरी बनाने और बार-बार हाथ धोने को लेकर जागरूक किया जाए। कम से कम 15 नवंबर तक किसी भी हालत में लोगों को सतर्कता बरतने को तैयार किया जाए। खासतौर पर बाजार में खरीददारी के समय वे ध्यान रखें क्योंकि बाजारों में भी केस बढ़ रहे हैं। नगर निगम मुख्य चौराहों और तंग बाजारों में मुनादी करवा कर लोगों को जागरूक करे। दूसरे माध्यमों द्वारा भी लोगों को एहतियात बरतने के बारे में कहा जाए। सिविल सर्जन को हिदायत दी गई कि घरों में आइसोलेट किए गए मरीजों के संपर्क में रहें, उन्हें परामर्श और दवाएं देते रहें ताकि वे संक्रमण परिवार और पड़ोस में न फैलाएं। घनी आबादी में मोबाइल टीमें भेज कर कोरोना संक्रमण की जांच करवाई जाए।
दिवाली पर सिर्फ दो घंटे पटाखे चलाने की अनुमति
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि दिवाली के अवसर पर सिर्फ निर्धारित अवधि के दौरान ही आतिशबाजी हो। लोगों को कम पटाखे चलाने को प्रेरित किया जाए ताकि वायु प्रदूषण न बढ़े। उसके बढ़ने से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों बुजुर्गों और कोरोना संक्रमितों की समस्या बढ़ती है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार ने दिवाली के दिन रात आठ से दस बजे तक कम उत्सर्जन वाले और हरे पटाखे चलाने की अनुमति दी है। प्रशासन द्वारा इनकी पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। एडीसी महेंद्र पाल ने कहा कि त्योहारी सीजन मे लोगों को कोरोना संक्रमण कम करने के बारे में जागरूक किया जाए। लोग हिदायतों का पालन करते हुए खरीददारी करें। त्योहार का जोश कम न हो पर कोरोना पर भी अंकुश लगे। इंसिडेंट कमांडर दुकानदारो को जागरूक करें कि वे ग्राहकों को मास्क पहनने को प्रेरित करें। बैठक में एसडीएम राकेश सैनी, नगराधीश सुरेंद्र सिंह, डीआरओ पूनम बब्बर, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला भी मौजूद थे।