{"_id":"6817afee322923da1c07c538","slug":"administration-should-provide-drinking-water-by-replacing-40-years-old-pipeline-rohtak-news-c-17-1-roh1020-646959-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रशासन 40 वर्ष पुरानी लाइन बदलवा कर मुहैया कराए पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रशासन 40 वर्ष पुरानी लाइन बदलवा कर मुहैया कराए पेयजल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी रेजिडेंट वेलफेयर समीति की मीटिंग ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी के होली पार्क में हुई। यहां कालोनी के घरों मे पीने के पानी की समस्या पर चर्चा की गई।
कॉलोनीवासियों ने कहा कि उनके घरों में पिछले पांच दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इस कारण उन्हें पीने का पानी दूर से लाना पड़ रहा है। यही नहीं घर के नलों में गंदा पानी आता है। इसे पीना तो दूर हाथ तक धोना भी मुश्किल है।
दीपक कम्बोज ने कहा कि उनके घर सात दिन से पानी नही आया है। श्रीदत शर्मा ने कहा कि पानी नहीं आने की वजह से सबमरसीबल लगवाने पड़ रहे हैं।
ओल्ड हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की पीने के पानी की पाइप लाइन 40 वर्ष पुरानी है। यह खराब हो चुकी है। प्रशासन इसे बदल कर लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराए। इस मौके पर गजाननद बंसल, ओम प्रकाश शर्मा, मुनी लाल, धर्म सिंह इन्दौरा, संतोष, दीपक कम्बोज, श्रीदत शर्मा, रोशन लाल शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।