फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administration alert regarding interrogation of Ram Rahim in jail

राम रहीम से जेल में पूछताछ को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sat, 06 Nov 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding interrogation of Ram Rahim in jail
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से पंजाब पुलिस 8 नवंबर को पूछताछ करने के लिए आ सकती है। इसके लिए जेल प्रशासन को पत्र भेजकर पुलिस ने अनुमति मांगी है। ऐसे में स्थानीय पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की हुई है। जांच टीम ने राम रहीम से पूछताछ के लिए फरीदकोट की अदालत से अनुमति मांगी थी। अदालत ने 28 अक्तूबर को राम रहीम को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किए थे, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। साथ ही पंजाब पुलिस को सुनारिया जेल में राम रहीम से पूछताछ की अनुमति दे दी थी। अब पंजाब पुलिस ने जेल प्रशासन को पत्र भेजकर 8 नवंबर को पूछताछ के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed