{"_id":"6a2f102139b766b2eb09711f","slug":"aditya-of-mahem-will-show-his-strength-in-the-asian-boxing-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-872599-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महम के आदित्य एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महम के आदित्य एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएगा दम
Mon, 15 Jun 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
21खिलाड़ी आदित्य
रोहतक। कम भूमि पर खेतीबाड़ी करने वाले महम के किसान धर्मेंद्र के बेटे आदित्य इंडोनेशिया के जकार्ता में अपने पंच का दम दिखाएंगे। भराण गांव के रहने वाले आदित्य का चयन 1 से 17 जुलाई तक होने वाली अंडर-19 पुरुष वर्ग एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
आदित्य के पिता धर्मेंद्र भराण में तीन एकड़ भूमि में खेती करते हैं। घर को मां मुकेश संभालती हैं। परिवार की सीमित आय के बावजूद आदित्य ने 2020 में बॉक्सिंग शुरू की और महम के बॉक्सिंग क्लब में कोच विनोद के मार्गदर्शन में मेहनत की। मिट्टी में लोटते हुए सीखी जिद ने उन्हें रिंग का चैंपियन बना दिया।
कोच विनोद ने बताया कि आदित्य ने कम समय में कई मेडल जीतकर सबको चौंका दिया है। 2025 में जूनियर नेशनल में गोल्ड और 2026 में यूथ नेशनल में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। 2024 में चाइना रोड कैंप में भी भाग लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आदित्य के पंच में ताकत और फुर्ती दोनों है। यह उन्हें एशिया के बड़े मुक्केबाजों के सामने टिकने में मदद करेगी। आदित्य ने कहा कि गांव की मिट्टी और पिता की मेहनत ही उनकी ताकत है। वह जकार्ता में गोल्ड जीतकर देश और रोहतक का नाम रोशन करना चाहते हैं।