फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Additional booth will be set up at polling booth number 146 in Bahadurgarh.

Rohtak News: बहादुरगढ़ में 146 नंबर पोलिंग बूथ पर स्थापित होगा अतिरिक्त बूथ

Sat, 04 May 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Additional booth will be set up at polling booth number 146 in Bahadurgarh.
बहादुरगढ़। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार चुनाव की समयबद्घ तरीके से तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार बहादुरगढ़ में एक अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र संख्या 146 में 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण अब मतदान केंद्र 146(क) की भी स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि अब झज्जर जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 797 हो गई है। डीसी ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार जिले में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। आयोग का नियम है कि 1500 से अधिक मतदाता होने पर अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किया जाना जरूरी है। 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण बहादुरगढ़ के पोलिंग बूथ (146) की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष जानकारी भेजी गई थी। चुनाव आयोग द्वारा अतिरिक्त मतदाता केंद्र स्थापित करने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए बहादुरगढ़ के पोलिंग बूथ 146 के साथ ही अब 146(क) भी स्थापित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed