फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Action will be taken against those who do not follow the instructions of rescue from Corona: Deputy Commissioner

कोरोना से बचाव की हिदायतों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Tue, 06 Apr 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who do not follow the instructions of rescue from Corona: Deputy Commissioner
कोरोना संक्रमित केस लगातार बढ़ रहे हैं, जिसे लेकर प्रशासन भी सख्त हो गया है। मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस साल 24 मार्च तक मास्क न पहनने वाले करीब चार हजार लोगों के चालान काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि लोग कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए पिछली बार की तरह ही संयम और बुद्धिमत्ता का परिचय दें। कोरोना की हिदायतों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में मास्क न पहनने वाले 25,265 लोगों के चालान कर करीब 1.26 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। इनमें से इस साल 24 मार्च तक 4075 लोगों केे चालान कर लगभग 20.37 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि हर सोमवार और मंगलवार को कोरोना टीकाकरण का मेगा अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की दोनों वैक्सीन कोविशील्ड और को-वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हैं। वैक्सीन को लेकर बहकावे में न आएं, मौके पर पंजीकरण का इंतजाम है। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हमें एक बार फिर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने और हाथों को नियमित साफ करने की आदत डालनी होगी। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अगर बहुत जरूरी हो तो मास्क पहन कर जाएं, यह काफी हद तक कोरोना से बचाव कर सकता है। तैलीय चीजों का सेवन कम करें। हर आधे घंटे के बाद थोड़-थोड़ा गर्म पानी पीते रहें। सब्जियों में तड़का कम लगाएं, उबली सब्जियां ज्यादा खाएं। फलों का सेवन अच्छी तरह धोने के बाद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed