फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   action against illegal colony

38 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी से उखाड़ी पेयजल व सीवरेज पाइप लाइन

Fri, 07 Feb 2020 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
action against illegal colony
अवैध कालोनी से सीवर की पाइप लाइन को जेसीबी से हटाता नगर निगम का दस्ता।
रोहतक। नगर निगम की सख्ती के बावजूद शहर के चारों तरफ अवैध कॉलोनियों का जाल बिछता जा रहा है। निगम की टीम ने वीरवार को अर्बन स्टेट थाने के सामने, कच्चा चमारिया रोड, सुंदरपुर रोड, रैनकपुरा, सनसिटी सेक्टर 34-35 के पीछे, दिल्ली रोड, गोहाना रोड व कबीर कॉलोनी सहित 38 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनियों में डाली पेयजल व सीवरेज पाइप लाइन और नींव को उखाड़ा। इस दौरान नायब तहसीलदार पवन बतरा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहे। जबकि सुरक्षा के एहतियातन 50 पुलिसकर्मियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

निगम के एटीपी जितेंद्र नेहरा ने बताया कि सुबह निगम की टीम अर्बन एस्टेट थाने के सामने पहुंची, जहां पांच से छह एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की गई थी। यहां तक सीवरेज लाइन तक बिछाई गई थी। टीम ने जेसीबी से न केवल लाइन उखाड़ी, बल्कि नींव उखाड़ कर गलियां तोड़ी। इसके बाद टीम कच्चा चमारिया रोड पर क्रिकेट अकादमी के सामने पहुंची, जहां छह एकड़ में विकसित की सड़क, चहारदीवारी व नींव उखाड़ी। पटाका फैक्टरी के नजदीक दो एकड़ व छह एकड़ में काटी गई दो कॉलोनियों समेत सुंदरपुर रोड पर 10 एकड़ में पीला पंजा चलाया।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की जमीन में बना सरपंच का मकान तोड़ा
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने शिकायत दी थी कि रैनकपुरा में विक्की सरपंच का मकान पुरातत्व विभाग की जमीन में बना हुआ है। मकान मालिकों को विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया था कि वे मकान खुद तोड़ ले। बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया। वीरवार को चंडीगढ़ से पुरातत्व विभाग के अधिकारी समीर धीमान, अरविंद शर्मा, शिवांग गौतम व दूसरे अधिकारी रोहतक पहुंचे और निगम की टीम के साथ सरपंच के मकान पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को तोड़ा गया। हालांकि ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के आगे नहीं चली। कार्रवाई के बाद निगम की टीम वापस लौट गई। निगम की टीम में एटीपी तिलकराज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सन्नी, रवि व राजीव विज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed