फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused on remand in theft case from Rohtak-Hansi via Meham railway line

Rohtak News: रोहतक-हांसी वाया महम रेलवे लाइन से चोरी मामले में आरोपी रिमांड पर

Sat, 14 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Accused on remand in theft case from Rohtak-Hansi via Meham railway line
महम। रोहतक-हांसी वाया महम रेलवे लाइन से चोरी के आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत से आरोपियों को पुलिस ने 8 दिन के रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड अवधि में चोरी किया गया सामान बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन से करीब चार करोड़ रुपये का लोहा चोरी किए जाने के आरोप के चलते शुक्रवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने अदालत से आरोपियों के दस दिन के रिमांड की मांग की। अदालत ने तीनों आरोपियों को 8 दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान इस केस में अन्य लोगों के शामिल होने व बचे हुये समान की रिकवरी के अलावा कुछ नए खुलासे होने की उम्मीद पुलिस ने जताई। पुलिस का मानना है कि एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस को पता चला है कि बिना बाड़ की ट्रॉली में उन्होंने रेल की पटरियों व अन्य सामान को ढोया है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से चोरी किए गए लोहे की रिकवरी कर ली है। चोरी की इस पूरी वारदात के बारे में रिमांड पूरा होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने इस केस में भैणी महाराजपुर गांव निवासी संदीप, उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव जीवनपुर निवासी सुरेश उर्फ भूरा व उत्तर प्रदेश के आगरा जिला के गांव बसंतपुर निवासी विजय राम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed