फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of not giving me 12 and a half lakh rupees for my lifetime, threatened by asking

मेरी जिंदगी भर की कमाई साढ़े 12 लाख रुपये नहीं दे रहे आरोपी, मांगने पर धमका रहे

Sun, 04 Apr 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of not giving me 12 and a half lakh rupees for my lifetime, threatened by asking
शास्‍त्री नगर स्थित किला रोड के व्यापारी के घर पैसे लेने पहुंचे लोग । संवाद न्यूज एजेंसी
किला रोड के दो व्यापारी भाइयों के करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामले में किला रोड मंदिर वाली गली के बाद शनिवार सुबह शास्त्री नगर में दूसरे भाई के मकान के बाहर हंगामा हुआ। दर्जनों लोग पैसे मांगने के लिए मकान के बाहर एकत्रित हो गए। उनमें शामिल गोपाल कॉलोनी के युवक नितिन वर्मा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस को दिए बयान में उसने आरोप लगाया कि आरोपी भाई उसकी जिंदगी भर की साढ़े 12 लाख कमाई नहीं दे रहे हैं। मांगने पर धमकी दी जा रही है। आर्य नगर थाना पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन से किला रोड पर दो व्यापारी भाइयों द्वारा करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार शाम को दर्जनों लोग मंदिर वाली गली में एक मकान के बाहर एकत्रित हुए और आरोप लगाया कि मकान मालिक उनके पैसे नहीं दे रहा। पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने किसी तरह लोगों को वहां से हटाया। अब शनिवार सुबह दर्जनों लोग शास्त्री नगर स्थित दूसरे भाई के मकान के बाहर पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पैसे मांगने वाले मकान मालिक से कहते रहे कि उनका हिसाब करें। अचानक एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां आर्यनगर थाना पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

18 साल से आरोपियों के पास कर रहा था काम
गोपाल कॉलोनी निवासी नितिन के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान जारी किए हैं। बयान में नितिन का आरोप है कि वह 18 साल से आरोपियों के पास किला रोड पर काम कर रहा था। मेरे से आरोपियों ने कमेटी डालने के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। अब पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक नितिन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। पूरी छानबीन के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
- एएसआई शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, आर्य नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed