फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of molesting teenager got clean chit due to lack of evidence

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में मिली क्लीन चिट

Tue, 10 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting teenager got clean chit due to lack of evidence
छेड़छाड़ के मामले में एएसजे नरेश कुमार की अदालत ने महम चौबीसी के गांव के एक युवक को मंगलवार को क्लीन चिट दे दी। क्योंकि पुलिस व शिकायतकर्ता पक्ष लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर सका।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, मई 2020 में महम थाने में एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात को करीब एक बजे उसकी नाबालिग बेटी चारपाई पर नहीं मिली। उसने तलाश किया तो पड़ोस के मकान के अंदर शोर सुनाई दिया। अंदर जाकर देखा तो एक युवक बेटी का मुंह दबाए हुए था। बेटी ने बताया कि आरोपी उसे 15 दिन से परेशान कर रहा है। धमकी दी थी कि अगर रात को छत के रास्ते पड़ोस के मकान में नहीं आई तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस के बाद साक्ष्यों के अभाव में आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed