{"_id":"6568e2e4eefc2f97b0013094","slug":"accused-of-cheating-of-rs-25-lakh-on-the-pretext-of-completing-the-task-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-304938-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर ढाई लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर ढाई लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बाबरा मोहल्ले के युवक अंकित को टास्क पूरा करने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उतराखंड के पौड़ी-गढ़वाल मंडल के गांव पाली, हाल में दयालपुरा दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। गिरोह के और सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि बाबरा मोहल्ला निवासी अंकित ने आठ मार्च 2023 को शिकायत दी थी कि उसके पास एक युवती का फोन आया, जिसे मनोरंजन टीवी चैनल की एचआर पारुल बताया। उसने कहा कि ऑनलाइन रिव्यू करने होंगे। इसके लिए 50 रुपये प्रति रिव्यू मिलेगा। हर रोज 3 से 6 हजार रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। इस तरह झांसा देकर उससे करीब ढाई लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया है।