{"_id":"66c85542ed281b0e530d87b0","slug":"accused-cheated-people-by-luring-them-to-complete-tasks-in-online-games-and-earn-money-sitting-at-home-in-roht-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: ऑनलाइन गेम में टास्क पूरा करने और घर बैठे रुपये कमाने का दिया झांसा, आरोपियों ने 17 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: ऑनलाइन गेम में टास्क पूरा करने और घर बैठे रुपये कमाने का दिया झांसा, आरोपियों ने 17 लाख ठगे
Fri, 23 Aug 2024 02:54 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:54 PM IST
सार
साइबर ठगों ने अपने अकाऊंट का टेलीकग्राम लिंक भेजा और एक पैमेंट कोड दिया। इस तरह पहले ही दिन 1300 रुपये कमाए। जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 144320 रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में एक व्यक्ति से ऑनलाइन गेम में टास्क पूरा करने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सेक्टर-दो निवासी मंजीत ने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त-2024 को व्हाटसअप पर एक आनलाइन गेम का लिंक आया। जिसमें सामने वाले ने टास्क पूरा करने के लिए कहा। ऑलाइन गेम गूगल पर सर्च करके स्क्रीन शॉट भेजने के एवज में 160 रुपये मिलेंगे। इस तरह उन्होंने पैसे कमाने के चक्कर में टास्क पूरा करना शुरू कर दिया। तीन टास्क पूरे किए तो उनके अकाउंट में पैसे आने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद टेलीग्राम आईडी मांगी और यह उनको भेज दी। फिर साइबर ठगों ने अपने अकाऊंट का टेलीकग्राम लिंक भेजा और एक पैमेंट कोड दिया। इस तरह पहले ही दिन 1300 रुपये कमाए। जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 14320 रुपये तक पहुंच गया। मंजीत को अभी तक इसी तरह का टास्क दिया गया था। मगर 14 हजार मिलने के बाद उनको बताया कि क्रेडिट स्कोर अच्छा होने के कारण उन्हें 30 हजार तक सैलरी भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
यदि वह कुछ पेड टास्क पूरा करते हैं। इस पर उन्होंने 1049 रुपये भेज दिए और इस तरह 12 अगस्त को 49 हजार रुपये की राशि का निवेश करा लिया। इसके बाद यह राशि उनके एप पर दिखने लगी। इसके बाद जब रुपये 10 लाख तक पहुंचे तो मनजीत ने रुपये निकालने का प्रयास किया। मगर पांच लाख रुपये और लगाकर ही उनको निकाल सकते हैं। यह कहकर पांच लाख का निवेश कराया। फिर ठगों ने अपनी ओर से उक्त राशि को बताया कि 20 लाख से अधिक तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
इस पर कहा कि अब टीडीएस कटेगा तो दो लाख रुपये और जमा कराने होंगे। मनजीत ने कहा कि वह इसी राशि से पैसे काट लें, लेकिन उन्होंने कई उलझन बताकर यह राशि भी ले ली। मगर पैसे फिर भी नहीं निकाल पाए। ठगों ने कहा कि यह प्रक्रिया गलत हो गई और इसलिए स्कोर खराब हो गया। इस राशि को निकालने के लिए तीन लाख रुपये फिर जमा करने होंगे। इसके बाद वह समझ गए कि साइबर अपराधी ने फंसा दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर थाने में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
