फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused arrested including banned painkillers

प्रतिबंधित दर्द निवारक दवाओं समेत आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested including banned painkillers
रोहतक। पुलिस ने बस स्टैंड के सामने से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से प्रतिबंधित दर्द निवारक दवाएं बरामद हुई हैं। इसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि ईएचसी विकास, सिपाही रविचंद्र, चालक ईएचसी रविंद्र नशे की रोकथाम के लिए गश्त पर शीला बाईपास पर मौजूद थे। यहां मुखबिर ने सूचना दी कि खरावड़ निवासी मंजीत पीली व काले रंग की टी-शर्ट व नीले रंग की लोअर पहने हुए है। यह नया बस अड्डा के सामने खड़ा है। इसके पास नशीला पदार्थ (प्रतिबंधित दवाइयां) है। इसके चलते तुरंत कार्रवाई करते हुए बस अड्डा के सामने से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इसने अपनी पहचान खरावड़ निवासी मंजीत के रूप में दी। इसके पास नशीली दवाइयों का यकीन होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बिजली निगम के एसडीओ राज सिंह के समक्ष आरोपी की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से प्लास्टिक का सफेद रंगा का छोटा थैला मिला। इसमें मिली दो थैलियों में से एक में 15 पत्ते व दूसरी में 12 पत्ते ट्रामाडोल कैप्सूल के मिले। डीसीओ मनदीप मान से संपर्क करने पर पता लगा कि यह प्रतिबंधित दवा है और एनडीपीएस की श्रेणी में आती है। इसके चलते आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed