फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   accident in amritsar

पंजाब में हुए सड़क हादसे में शहर के 12 श्रद्धालु घायल

Sun, 17 Nov 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
accident in amritsar
रोहतक। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने जा रहे शहर के श्रद्धालुओं की मिनी बस शनिवार सुबह साढ़े छह बजे अमृतसर से 20 किलोमीटर पहले अचानक सामने आए ट्रक से टकरा गई। टक्कर में नगर निगम की महिला पार्षद मुक्ता नागपाल के पति दीपू नागपाल, कांग्रेस नेता सीताराम सचदेवा के बेटे पंकज सचदेवा व भाई वीरेंद्र सचदेवा सहित 13 लोग घायल हो गए। उनको अमृतसर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां महंगा उपचार होने के चलते घायल दो गाड़ियों से 10 घंटे का सफर कर रात आठ बजे रोहतक पहुंचे और पीजीआई व दो निजी अस्पतालों में उपचार कराया। हादसे में किसी के नाक की हड्डी टूटी हुई है तो किसी के हाथ में फ्रेक्चर आया हुआ है।
विज्ञापन

घायल वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जवाहर नगर स्थित निजी टूर एजेंसी से शुक्रवार की शाम उन्होंने बस किराए पर ली। रात को अमृतसर के लिए चल पड़े, जहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद नकोदर जाना था। रातभर का सफर तय करने के बाद जब मिनी बस जीटी रोड पर अमृतसर से 20 किलोमीटर पहले पहुंची। तभी अचानक ढाबे से एक ट्रक सड़क पर आ गया। चालक गोहाना अड्डा निवासी विक्की ने संतुलन खो दिया। बस सीधी ट्रक से टकरा गई। टक्कर में बस चालक सहित श्रद्धालु एवं महिला पार्षद मुक्ता नागपाल के पति दीपू नागपाल, गांधी कैंप निवासी वीरेंद्र सचदेवा, पंकज सचदेवा, पुनीत बतरा, सेक्टर 14 निवासी रजन भुटानी, जवाहर नगर निवासी कपिल खन्ना, गोहाना अड्डा निवासी मीतू जुनेजा, आदर्श नगर निवासी प्रिंस साहनी, माडल टाउन निवासी युवराज, डीएलएफ कालोनी निवासी मयूर मुदगिल व भिवानी चुंगी निवासी परमवीर उर्फ पम्मी घायल हो गए। राहगीरों ने पंजाब पुलिस को फोन किया, जहां से एंबूलेंस भेजकर निजी अस्पताल में घायल को दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

दो टांके के मांगे 20 हजार, घायलों ने उपचार से किया इंकार
घायलों ने बताया कि अमृतसर के निजी अस्पताल में जहां उनको दाखिल कराया गया था। वहां के डाक्टरों ने दो टांके लगाने के 20 हजार रुपये मांगे। इतने महंगे उपचार से घायलों ने इंकार कर दिया। साथ ही सुबह 10 बजे घायल दो गाड़ियां किराए पर लेकर रोहतक के लिए रवाना हुए। दर्द से कराहते हुए घायल रात आठ बजे रोहतक पहुंचे। किसी को पीजीआई तो किसी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed