फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Access to MBBM through free education

निशुल्क शिक्षा से मिला एमबीबीएम में प्रवेश

Thu, 30 Jan 2020 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Access to MBBM through free education
माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता के प्रयासों से 2019 में कई छात्र-छात्राओं के जीवन में वसंत आया है और वे कामयाबी की सीढ़ियों पर कदम रख चुके हैं। ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क शिक्षा व नैतिकता के ज्ञान से छात्रा प्रियंका व सलोनी को मेडिकल शिक्षा में प्रवेश मिला है। ये दोनों छात्राएं लाखों लड़कियों के डॉक्टर बनने के सपने को चरितार्थ कर रही हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर बनकर ट्रस्ट के बच्चों का करूंगी हमेशा मदद : प्रियंका
काठमंडी की छात्रा प्रियंका जांगड़ा का चयन बीपीएस खानपुर गवर्नमेंट गर्ल्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए हुआ है। छात्रा ने अपनी कामयाबी का श्रेय ट्रस्ट और चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता को दिया है। प्रियंका ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन ट्रस्ट के माध्यम से अच्छी शिक्षा ही नहीं नैतिक ज्ञान भी मिला। चार भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठा पाने वाले परिवार की लड़की एमबीबीएस में प्रवेश पाएगी किसी ने सोचा भी नहीं था। अब मैं डॉक्टर बन कर ट्रस्ट में पढ़ने वाले बच्चों की हमेशा सहायता करूंगी।
विज्ञापन

बाल संस्कार कार्यक्रम की सीख आई काम : सलोनी
काठ मंडी की सलोनी दहिया ने बताया कि वह सातवीं कक्षा से ही ट्रस्ट से जुड़ी हुई है। ट्रस्ट ही उनकी शिक्षा का सारा खर्च वहन करता है। आठ घंटे स्कूल में पढ़ाई करने के बाद ट्रस्ट में टेस्ट की तैयारी कराई जाती थी और आज पीजीआईडीएस रोहतक में बीडीएस की पढ़ाई कर रही हूं। इस उपलब्धि का श्रेय ट्रस्ट के सदस्यों व चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता को जाता है। ट्रस्ट में आयोजित बाल संस्कार कार्यक्रम में जो सीख मिलती थी वह अब काम आ रही है। इससे जीवन में कुछ अलग करने की प्रेरणा मिलती है। यही नहीं ट्रस्ट ने उनकी बहन निरूपमा का भी जीवन संवारा है। ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा पाकर उनकी बहन का बीएएमएस में प्रवेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट में 250 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा दी जाती है। हमारे बच्चे हर साल कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ते हैं। जब हमारे बच्चे एमबीबीएस, सीए, बीडीएस, बीएएमएस व अन्य बडे़ कोर्सों में जाते हैं तो पूरे ट्रस्ट को गर्व होता है कि हमारी मेहनत रंग लाई है। इससे हम ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों का भी हौसला बना रहता है। ट्रस्ट बच्चों की फीस, स्कूल ड्रेस, कापी-किताब, ट्यूशन आदि की निशुल्क व्यवस्था करवाता है। इसके अलावा नैतिक ज्ञान देने के लिए बाल संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
- हरि प्रकाश गुप्ता, चेयरमैन, माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed