फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aastha special train will run for Ayodhya from March 3

Rohtak News: अयोध्या के लिए तीन मार्च से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

Thu, 29 Feb 2024 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aastha special train will run for Ayodhya from March 3
रोहतक। राम भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रोहतक रेलवे स्टेशन से तीन मार्च को दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। 22 डिब्बों की यह इलेक्ट्रिक ट्रेन रोहतक से बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ होते हुए श्रीराम नगरी यानी अयोध्या पहुंचेगी। तीन मार्च को यह ट्रेन स्टेशन से रात में 10 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या के लिए रवाना होगी और पांच मार्च को यह ट्रेन दिन के समय अयोध्या पहुंचेगी। रेलवे की ओर से ट्रेन की फाइनल समय सारिणी मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद रोहतक से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अयोध्या के लिए पहले फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन और अब आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि रेलवे इस पर जल्द ही अपना सर्वे भी करने जा रही है ताकि सुचारू रूप से ट्रेन का संचालन किया जा सके। महीने में 200 से ज्यादा श्रद्धालु रोहतक से अयोध्या के लिए रवाना होते है। इसके लिए श्रद्धालु रोजाना ट्रेन की पूछताछ के लिए भी पहुंचते है। वहीं रेलवे की तरफ से जल्द ही अयोध्या जाने के लिए अलग से समय सारिणी का बोर्ड स्टेशन के बाहर और स्टेशन के अंदर समेत टिकट आरक्षण केंद्र के बाहर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
रोजाना 40 हजार यात्रियों का स्टेशन से होता है आवागमन

18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन आज जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जीद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। प्रतिदिन 40 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। 80 से ज्यादा पैसेंजर, एक्सप्रेस व मालगाड़ियां यहां से गुजरती हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है, क्योंकि पीजीआईएमएस और कई शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी मरीजों तथा विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे मुख्यालय ने रोहतक से ही नहीं जगह-जगह से अयोध्या के लिए रेल चलाने का निर्णय लिया है। कुछ जगहों पर अयोध्या के लिए रेल सेवा जारी है। कुछ जगहों पर प्रस्ताव पारित हो चुका है। रोहतकवासियों को अयोध्या के लिए दूसरी ट्रेन की सौगात जल्द मिलने वाली है। आस्था स्पेशल ट्रेन की फाइनल समय सारिणी मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।
-कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed