{"_id":"67475d695e4a9a486b0f4095","slug":"aastha-made-the-best-poster-rohtak-news-c-17-roh1020-552467-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आस्था ने सबसे अच्छा पोस्टर बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आस्था ने सबसे अच्छा पोस्टर बनाया
विज्ञापन
28सीटीके01..एमडीयू में आयोजित पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता के बाद मौजूद विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में एनएसएस सेल की ओर से संविधान दिवस पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। यह कार्यक्रम एमडीयू के स्वराज सदन में हुआ। जिसमें यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) व विभिन्न कॉलेजों के 200 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. सविता राठी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बीआर आंबेडकर और अन्य महान विभूतियों के संविधान निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि 48 प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान से संबंधित विषयों पर पोस्टर बनाए, जबकि 27 स्वयंसेवकों ने भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंच संचालन शोधार्थी दीक्षा और सविता ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि समापन वक्तव्य डॉ. अंजू पंवार ने प्रस्तुत किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय महिला काॅलेज रोहतक की आस्था ने प्रथम, यूटीडी अंग्रेजी विभाग के आशीष कुमार ने द्वितीय तथा एसआईएएसटीई झज्जर से निशा बिश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार राधिका वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ व भूमिका कन्या महाविद्यालय, खरखौदा को दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में सर छोटू राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज सांपला से चंचल शर्मा प्रथम, जीवीएम कॉलेज सोनीपत से अलंकृता त्यागी द्वितीय तथा यूटीडी विधि विभाग से अंकिता तृतीय रही। सांत्वना पुरस्कार दक्षिता गुलिया, एसआईएएसटीई झज्जर व मंदीप नेकीराम कॉलेज रोहतक को दिया गया।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विपुल शर्मा, डॉ. दीपक लठवाल, और डॉ. रुचिका शामिल थे, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. अंजली दूहन, डॉ. अंजु पंवार, और डॉ. अभिमन्यु ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर डॉ. प्रमिला देवी, डॉ. अभिमन्यु मलिक, डॉ. जितेंद्र ढुल , डॉ. पूनम यादव ,डॉ. सविता यादव, डॉ कपिल गुप्ता व डॉ. अनु शर्मा उपस्थित रहे।