फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man who was out for a walk with a friend was crushed by a truck, died on the spot

Rohtak News: दोस्त के साथ घूमने गए युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

Fri, 17 May 2024 03:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
A young man who was out for a walk with a friend was crushed by a truck, died on the spot
दहकोरा रोड पर दोस्त के साथ सैर करने गए युवक को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के देवरिया जिले के गांव होलीवालिया निवासी सीमा ने बताया कि 28 वर्षीय पति राहुल बुधवार की शाम अपने दोस्त के साथ दहकोरा मार्ग पर घूमने गया था। एक तेज गति से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया कि राहुल देहकोरा मार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed