फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man stole jewellery worth Rs 1.59 lakh from a businessman by sending a fake message.

Rohtak News: फर्जी मैसेज भेज व्यापारी से 1.59 लाख के गहने ले गया युवक

Wed, 18 Feb 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A young man stole jewellery worth Rs 1.59 lakh from a businessman by sending a fake message.
कलानौर (रोहतक)। मेन बाजार कलानौर स्थित दुकान के ज्वेलर्स गोपाल सोनी ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर 1.59 लाख रुपये के सोने के आभूषण ठगने की कलानौर थाने में एफआईआर लिखाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 निवासी गोपाल सोनी ने पुलिस चौकी शहर कलानौर में दी शिकायत में बताया कि उनकी मेन बाजार में आभूषण की दुकान है। 14 फरवरी की शाम करीब 7:10 बजे एक युवक दुकान पर आया। उसने अपना नाम हिमांशु गर्ग बताया और सोने की एक अंगूठी व दो बालियां खरीदीं। 10 ग्राम, 100 मिलीग्राम सोने के गहनों की कीमत 1.59 लाख रुपये तय हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने भुगतान के लिए बैंक खाता नंबर मांगा। खाता नंबर देने के बाद उसने कहा कि राशि ट्रांसफर कर दी है और अपने मोबाइल नंबर से दुकानदार के फोन पर पेमेंट का फर्जी मैसेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय नेटवर्क समस्या के कारण दुकानदार तुरंत खाते में राशि की पुष्टि नहीं कर सका। जब उसने बाहर जाकर फोन पर बैंक खाते की जांच की तो कोई रकम जमा नहीं हुई थी। वापस दुकान पर आने तक युवक आभूषण लेकर जा चुका था।

जांच अधिकारी अनिल का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान की बैंक खाते में पुष्टि होने के बाद ही सामान सुपुर्द करें।



आभूषण की दुकान पर बैठा आरोपी युवक। स्रोत पीड़ित
सुनार की दुकान पर बैठा सग्धित व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed