{"_id":"69374020ddb609fa5d01f547","slug":"a-woman-who-had-married-for-love-was-found-unconscious-in-the-bathroom-and-declared-dead-at-pgi-rohtak-news-c-17-roh1019-775090-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रेम विवाह करने वाली महिला बाथरूम में मिली बेहोश, पीजीआई में मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रेम विवाह करने वाली महिला बाथरूम में मिली बेहोश, पीजीआई में मृत घोषित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बलियाना गांव में छह माह पहले प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता दीक्षा (27) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह बेहोशी की हालत में बाथरूम में मिली। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीक्षा ने जुलाई ही प्रेम विवाह किया था।
आईएमटी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि गांव की दीक्षा (27) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बाथरूम में बेहोश मिली है। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां परिजनों ने बताया कि दीक्षा को मिर्गी के दौरे आते थे। इसके कारण ही मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
-- -- -- -- --
झज्जर जिले के गांव नूनामाजरा की रहने वाली थीं दीक्षा
पुलिस के मुताबिक, झज्जर जिले के गांव नूनामाजरा निवासी दीक्षा ने जुलाई में ही बलियाना निवासी शुभम के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया है। सोमवार को डॉक्टरों की हड़ताल के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका।