फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A record of 1.90 lakh properties of the city was online

शहर की 1.90 लाख प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड हुआ ऑनलाइन

Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
A record of 1.90 lakh properties of the city was online
शहरी निकाय विभाग की ओर से सोमवार को रोहतक शहर की संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन करते हुए पोर्टल पीएमएसहरियाणा.कॉम पर डाल दिया गया है। इसमें एक लाख 90 हजार लोगों की संपत्ति को शामिल किया गया है। अब शहरवासी अपने नाम, मोबाइल नंबर या आईडी नंबर से संपत्ति से संबंधित पूरा ब्योरा देख सकते हैं। अब नगर निगम मुख्यालय की ओर से पत्र आने के बाद लोगों के सुझाव व आपत्ति मांगेगा। संभावना है कि मुख्यालय 1 से 15 अप्रैल का समय दे सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 22 जुलाई 2020 को तहसीलों में संपत्ति सेल डीड रद्द कर दी थी। इसके बाद 17 अगस्त तक एनओसी पोर्टल बनाया गया, जिसके तहत तहसील में रजिस्ट्री तभी होगी, जब ऑनलाइन पोर्टल नगर निगम एनओसी देगा। अब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नया पोर्टल लांच किया है। इस पर प्रदेश के सभी निकायों की नए सर्वे के तहत संपत्ति का ब्योरा डाला जा रहा है। जिले में रोहतक नगर निगम, महम, कलानौर व सांपला नगर पालिका हैं। महम व सांपला नगर पालिका की संपत्ति का ब्योरा शुक्रवार तक पोर्टल पर डाला जा चुका था। अब सोमवार को रोहतक नगर निगम की संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

ड्रोन से तैयार किया गया संपत्तियों का नक्शा
शहरवासी ऑनलाइन पोर्टल की वेबसाइट पीएमएसहरियाणा.कॉम पर लॉगिन गिन कर सकता है। इसके बाद पोर्टल खुल जाएगा। पोर्टल खुलने के बाद संपत्ति के मालिक के नाम, मोबाइल नंबर या आईडी नंबर से संबंधित को सर्च किया जा सकेगा। मामले के एक जानकार ने बताया कि संपत्ति का ड्रोन से नक्शा तैयार किया गया है। इसमें तीन एंगल लिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन जाकर प्रॉपर्टी के आगे, पीछे व साइड की लोकेशन देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर बैठक हुई। इसके बाद रोहतक नगर निगम क्षेत्र के संपत्तियों का ब्योरा पोर्टल पर डाल दिया गया है। सांपला व महम नगर पालिका क्षेत्र की प्रॉपर्टी का ब्योरा पहले ही डाला जा चुका है। अब ऑनलाइन ही र्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम लेकर आपत्ति व सुझाव मांगे जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से समय सीमा तय की जाएगी।
-जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed