{"_id":"688fa7b4d77214fa8a010738","slug":"a-new-ramp-will-be-built-in-shaheed-bhagat-singh-complex-and-underground-parking-rohtak-news-c-17-roh1019-702141-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स व अंडरग्राउंड पार्किंग में नए सिरे से बनेगा रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स व अंडरग्राउंड पार्किंग में नए सिरे से बनेगा रैंप
Sun, 03 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
16....दिल्ली गेट स्थित शहीद भगत सिंह वाणिज्यिक कांप्लैक्स एवं अंडर ग्राउंड पार्किंग का रेंप,
रोहतक। भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीति का केंद्र रहे शहीद भगत सिंह वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स और अंडरग्राउंड पार्किंग स्थल पर डेढ़ दशक से जमी धूल 30 लाख रुपये से हटेगी। नगर निगम ने भवन की दशा सुधारने का निर्णय लिया है। इसमें 20 लाख रुपये में सिविल वर्क होगा। साथ ही बिजली की फिटिंग बदली जाएगी।
2010 में दिल्ली गेट में बने पार्क को खत्म कर वाणिज्यिक भवन एवं अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया था। तत्कालीन सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा ने भवन की आधारशिला रखी थी।
नगर निगम के पास भवन बनाने का अनुभव न होने के कारण पीडब्ल्यूडी को फीस देकर निर्माण कार्य करवाया गया था। लंबी जद्दोजहद के बाद 2015 में कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया था। 4 अप्रैल 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया मगर आज तक यह चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
उखड़ी बिजली की फिटिंग होगी
नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने एक दिन पहले कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। ब्रांच की तरफ से बताया गया कि रैंप गलत तरीके से बनाया गया है। दोपहिया वाहन नीचे ले जाने व बाहर लाने में दिक्कत होती है। कॉम्प्लेक्स की बिजली की फिटिंग उखड़ चुकी है। साथ ही लिफ्ट भी खराब पड़ी है। इसके अलावा सीवर लाइन का जो पानी अंडरग्राउंड पार्किंग में एकत्रित हो रहा है उसकी लीकेज बंद करनी होगी।
-- -- -- -- -- -- --
शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। इसके लिए अनुमानित बजट तैयार हो गया है। जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। करीब चार माह में कॉम्प्लेक्स के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। -डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
-- -- -- -- -- -- -- --
शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स को चालू करने के लिए निगम प्रशासन को सुझाव दे चुके हैं। आयुक्त को अवगत करवा दिया गया है कि नए सिरे से कॉम्प्लेक्स को चालू करने की व्यवस्था करनी पड़ेगी। निगम प्रशासन की तरफ से भवन को नया लुक देने का निर्णय सराहनीय है। -नीरा भटनागर, पार्षद, वार्ड नंबर छह।