फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A high speed car crushed a farmer and he died

Rohtak News: तेज रफ्तार कार ने किसान को कुचला, माैत

Tue, 16 Sep 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A high speed car crushed a farmer and he died
07 रोहतास। फाइल फोटो
महम। महम थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किसान और एक पुलिसकर्मी की माैत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे किसान रोहतास को कुचल दिया जिनकी माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन

गांव निंदाना निवासी कुलदीप ने महम थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह पिता रोहतास के साथ खेत में काम कर रहे थे। पिता को पेड़ के नीचे छोड़कर मकान से पानी लेने चले गए।
विज्ञापन

खाना खाकर घूमने निकले पुलिसकर्मी की हादसे में माैत
भैणी सुरजन निवासी सतबीर ने महम थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनका बेटा सुनील कुमार (39) हरियाणा पुलिस में जवान था। इस समय झज्जर में ड्यूटी कर रहा था। 14 सितंबर को ड्यूटी से आने के बाद रात करीब 9 बजे खाना खाकर घर के बाहर पैदल घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समय किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। दोनों मामलों में शिकायत मिलने पर महम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

वर्जन
अलग-अलग सड़क हादसों में पुलिस के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- सुभाष, महम थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed