{"_id":"614f79468ebc3e01f9263b84","slug":"a-glimpse-of-ram-temple-will-be-seen-on-stage-in-rohtak-dasaratha-nandan-will-be-staged-rohtak-news-rtk6251282189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मंच पर दिखेगी राममंदिर की झलक, ‘दशरथ नंदन’ करेंगे मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मंच पर दिखेगी राममंदिर की झलक, ‘दशरथ नंदन’ करेंगे मंचन
विज्ञापन
A glimpse of Ram temple will be seen on stage in Rohtak, 'Dasaratha Nandan' will be staged
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामलीला उत्सव कमेटी दो साल बाद एक बार फिर पुराने आईटीआई ग्राउंड में रामलीला के आयोजन का निर्णय लिया है। इसके लिए कमेटी ने अयोध्या राममंदिर के स्वरूप पर मंच को तैयार करवाने की योजना बनाई है। यह दो मंजिला होगा और कलाकारों के मंचन के लिए 7200 वर्ग फुट का मंच बनाया होगा। वहीं, परिसर में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
सरकुलर रोड पर छह अक्तूबर से शुरू होने वाले रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले के लिए शनिवार को महामंडलेश्वर कपिल पुरी, महामंडलेश्वर कर्ण पुरी के सानिध्य में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया गया। रामलीला 6 से 16 अक्तूूबर तक भगवान राम के राजतिलक तक चलेगी व दशहरा महोत्सव 15 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन ने की। इस दौरान रोहतक नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सुरेश बंसल, प्रधान सुभाष तायल, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं सभी कमेटी सदस्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने पूजा स्थल पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शंकर लाल गर्ग, जयभगवान ऐरन, गुलशन निझावन, मनोज जिंदल, पवन तायल, विजय बाबा, राजेश गुप्ता, रामकुमार पंचाल, रमेश रोहिल्ला, अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप गर्ग, सन्नी निझावन, सन्नी गोयल, अंकित गर्ग, योगेश अरोड़ा, अमित गुप्ता, वरुण शर्मा, नरेश शर्मा, सुशील मंगला, दिनेश तायल, संदीप, शीतल, उमा गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भगवान राम हिंदुओं की आत्मा : जैन
श्री रामलीला उत्सव कमेटी के संरक्षक राजेश जैन ने कहा कि भगवान राम हिंदुओं की आत्मा हैं। महोत्सव में हजारों लोग भगवान श्रीराम की लीला का मंचन देखने आते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए रामलीला के दौरान टीकाकरण शिविर भी लगाया जाएगा।
प्राचीन रामलीला सोसायटी व पंजाबी रामलीला सोसायटी भी मंचन को तैयार
शहर में पुराने बस स्टैंड के पास प्राचीन रामलीला सोसायटी व प्रताप चौक स्थित पंजाबी रामलीला कमेटी भी इस साल रामलीला का मंचन करवाने को तैयार है। प्राचीन रामलीला सोसायटी के सदस्य विजेंद्र जैन ने बताया कि रामलीला मंचन की अनुमति के लिए उपायुक्त से बात की है। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जिले में रामलीला महोत्सव की यदि अनुमति दी जाती है तो सभी को दी जाएगी। वहीं, पंजाबी रामलीला सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि वह मंचन के लिए बैठक कर रहे हैं।
मुरादाबादी कलाकार करेंगे मंचन, फरुखनगर के कारीगर बनाएंगे रावणका पुतला
श्री रामलीला उत्सव कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए मुरादाबाद से 40 से 50 कलाकारों की
टीम आ रही है। इसमें महिला कलाकार भी शामिल रहेंगी। इसमें चार से पांच म्यूजिक एक्सपर्ट, प्ले बैक सिंगर, डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल निदेशक कार्तिकेय संस्थान मुरादाबाद, निदेशक विकसित पंडित पहुंचेंगे। रामलीला में सोने की लंका व आतिशबाजी खास होगी। इसके अलावा रावण, मेघनाद व कुंभकरण के 200 फुट ऊंचाई वाले पुतले भी बनाए जाएंगे। इन्हें बनाने के लिए रविवार को रामलीला मैदान में फरुखनगर से कारीगरों की टीम आ रही है।