फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A burnt-together mother-of-two daughter, seven-year-old child lit fire

एक साथ जली मां-दो बेटियां की चिता, सात साल के बच्चे ने दी मुखाग्नि

Tue, 02 Mar 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
A burnt-together mother-of-two daughter, seven-year-old child lit fire
बोहर में एक ही चिता में जलीं मां-दो बेटियों की अर्थियां
गांव बोहर में पति और उसकी प्रेमिका से परेशान महिला के दो बेटियों संग जहर निगलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं तीनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने मायके वालों को शव सौंप दिए। अंतिम संस्कार के दौरान एक पड़ोसी ने एक पर्ची मायके वालों को सौंपी है, इसके बाद आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस इस मामले सास को भी तफ्तीश में शामिल करके अगली कार्रवाई करेगी। वहीं एक ही चिता पर तीनों के शव को रखकर सात साल के मयंक ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर यह पर्ची गांव बोहर के एक स्थानीय निवासी ने मायके वालों को दी है। जिसमें लिखा है कि सुसाइड नोट लुको (छिपा) राख्या है। राजेश नै और इसकी सासू नै। जिस रजिस्टर पै नोट लिखा था, वो रजिस्टर उस नै लुको दिया। हाथ जोड़ कै अपील है वो नोट कड़वा लो। परिजनों ने यह पर्ची पुलिस को सौंपी है। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड मांगा था। मगर कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

------
पुलिस ने घटना स्थल से बरामद किए तीन गिलास, एक कटोरी व एक चम्मच
सोमवार को घटना स्थल पर सदर डीएसपी सज्जन सिंह व अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से तीन गिलास, एक कटोरी व एक चम्मच बरामद किया है। जिसमें संदिग्ध पदार्थ लगा हुआ मिला है। पुलिस को आशंका है कि तीनों मां-बेटियों ने इन्हीं बर्तनों में जहर पिया है। टीम ने मौके से काफी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने सभी बर्तनों को फारेंसिक जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पढ़-लिख कर डॉक्टर बनना चाहती थी रिया, दसवीं में हासिल की थी मेरिट
बड़ी बेटी रिया (16) पढ़ाई में बहुत होशियार थी। मां सोनिया को भी रिया से एक दिन परिवार का नाम रोशन करने की आस थी। मां-बेटी का सपना था कि रिया पढ़ लिख कर डॉक्टर बने। इसी सपने को पूरा करने के लिए मां-बेटी दोनों ही मेहनत करते थे। मां अक्सर बेटी को हर तरह की परेशानियों से दूर रहकर पढ़ाई करने के बारे में कहा करती थी। बेटी भी अपने दिन के 24 घंटों में से अत्याधिक समय पढ़ाई में ही लगाया करती थी। रिया की दसवीं कक्षा में मेरिट आई थी। 11वीं में भी उसने साइंस सब्जेक्ट लिया था। छोटी बेटी दीया भी पढ़ाई में होशियार थी। वह अक्सर यही कहा करती थी कि मुझे तो जो मेरी दीदी कहेगी, वो ही पढ़ाई करूंगी।
-----
सात साल के बेटे ने मां-दोनों बहनों को एक चिता पर दी मुखाग्नि
सात साल के मयंक को अपनी मां और दोनों बहनों के शवों को एक ही चिता पर मुखाग्नि देते हुए देखकर हर आंख नम हो गई। बोहर गांव में सोनिया ने अपनी बेटी रिया और दीया के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मां और दोनों बेटियों ने पति और पिता की बेवफाई से आहत होकर यह कदम उठाया था। सोमवार को परिजनों ने एक ही चिता पर तीनों शव का अंतिम संस्कार किया।
---------
मायके वालों को एक पर्ची मिली है, जिसमें सुसाइड नोट छिपाए जाने का जिक्र है। इस पर्ची के आधार पर जांच करके सोनिया की सास को भी शामिल तफ्तीश किया जाएगा और सुसाइड नोट का खुलासा किया जाएगा। दोनों मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

-सज्जन सिंह, डीएसपी

म़तक सोनिया के पति राजेश को न्यायालय में पेशी के बाद ले जाती पुलिस।

म़तक सोनिया के पति राजेश को न्यायालय में पेशी के बाद ले जाती पुलिस।

पीजीआई के मौरचरी में सोनिया के परिजनों से बात करते डीएसपी।

पीजीआई के मौरचरी में सोनिया के परिजनों से बात करते डीएसपी।

सोनिया के मायके वालों को मिली चिट्ठी।

सोनिया के मायके वालों को मिली चिट्ठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed