फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ा अवैध क्लीनिक

स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ा अवैध क्लीनिक

Tue, 28 Jan 2014 05:53 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Tue, 28 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
चांग (भिवानी)। गांव खरक कलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को पकड़ा है। यह क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग की इजाजत के बगैर चल रहा था। इतना ही नहीं, छापामार टीम ने इस क्लीनिक से गर्भपात के वक्त इस्तेमाल होने वाली दवा व उपकरण भी बरामद किए हैं। विभाग ने क्लीनिक चलाने वाली महिला के खिलाफ एमटीपी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन वेदपाल मान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर राकेश गुप्ता के आदेशानुसार टीम ने रविवार को खरक में छापामारी अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि टीम को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि खरक मेें एक क्लीनिक पर गर्भपात कराया जा रहा है। जब टीम ने देव नामक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो मेडिकल स्टोर की संचालिका पूनम के पास मेडिकल का कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। छापेमारी के दौरान उन्होंने गर्भपात में प्रयोग करने वाले उपकरण व 14 प्रकार की प्रतिबंधित दवा मिली है।
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे देव नामक मेडिकल स्टोर की संचालिका पूनम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालिका के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम में छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर रमन कुमार, डिप्टी सीएमओ वेद कुमार, एलएमओ आज्ञा राठौर शामिल थी।
खरक पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में सदर थाना पुलिस ने क्लीनिक की संचालिका पूनम के खिलाफ एमटीपी के अलावा भारतीय चिकित्सा अधिनियम, भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वैसे मामले की फाइल उनके पास आ चुकी है। अध्ययन करने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed