फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्राइवेट स्कूल संघ ने रोहतक में भरी हुंकार

प्राइवेट स्कूल संघ ने रोहतक में भरी हुंकार

Sun, 26 Jan 2014 05:54 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 26 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। प्राइवेट स्कूलों की मांगों को लेकर हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने शनिवार को सीएम सिटी में जमकर हुंकार भरी। सुखपुरा चौक के पास स्थित शिव धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के बाद स्कूल संचालकों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि यदि हरियाणा सरकार प्राइवेट स्कूलों की सभी मांगें 17 मार्च तक नहीं मानती तो उनका संगठन कांग्रेस के विधायकों व सांसदों का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों के सामने संकट के बादल छा गए हैं। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा है कि जो भी दल या पार्टी शिक्षा नियमावली-2007 का सरलीकरण करके प्राइवेट स्कूलों के हक की आवाज बुलंद करेगा। स्कूल संचालक आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में उसी दल का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

ये हैं संघ की मुख्य मांगें
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक कमरा एक कक्षा के हिसाब से मान्यता देने, शिक्षा नियमावली-2007 का सरलीकरण करवाने, परमिशन व अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक मुश्त स्थाई मान्यता प्रदान करने, धारा-134 के तहत गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा पर होने वाला खर्च प्रदेश सरकार वहन करने, स्कूलों को प्रोपर्टी, ईएसआई, लेबर एक्ट व दूसरे टैक्सों के दायरे से पूर्ण रूप से बाहर करने, स्कूलों की मान्यता के लिए जमीन की शर्त को कम करने, स्कूलों के मध्य भूमि टुकड़ों की दूरी बढ़ाना, स्कूली बसों को पूर्ण रूप से टैक्स मुक्त करना, वर्ष 2007 के बाद स्थापित स्कूलों को एनओसी व सीएलयू लेने की शर्त हटाई जाए, वर्ष 2007 में स्कूल संचालकों पर चंडीगढ़ में दर्ज मामले अविलंब वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंधु, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल, जवाहर दूहन, जितेंद्र अलावत, तेलुराम रामायण वाले, कैथल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, श्यामलाल, मेवात के जिलाध्यक्ष जावेद, पलवल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह झज्जर के जिला सचिव अर्शवर्त, ईश्वर कौशिक, फतेहाबाद से बलजीत सिंह हुड्डा, रणधीर सिंह पूनिया, फरीदाबाद से वीके शर्मा, यमुनानगर से बलदेव राज, गुड़गांव से यश कुमार, रेवाड़ी से सतीश आनंद, सिरसा से नेकीराम, कुरुक्षेत्र से प्रवीन सैनी, पानीपत से दलबीर सिंह खोखा, अंबाला से वीना वर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने सम्मेलन को संबोधित किया।

दिनभर रही जाम की स्थिति
प्राइवेट स्कूल संचालकों के प्रदर्शन के कारण शनिवार को रोहतक दिन भर जाम रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब सम्मेलन के बाद प्रदर्शन करते हुए स्कूल संचालक जिला मुख्यालय की तरफ बढ़े उस समय शहर में करीब तीन घंटे तक जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed