{"_id":"86-62291","slug":"Rohtak-62291-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से आहत होकर बीमार हुई महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से आहत होकर बीमार हुई महिला की मौत
Rohtak
Updated Sun, 26 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की छेड़छाड़ से आहत होकर मौत होने होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी छेड़खानी की घटना से आहत होकर बीमार हो गई थी। उसका उपचार दिल्ली के निजी अस्पताल में किया गया, जब वे उसे सोनीपत लेकर आए तो हालत अचानक खराब हो गई और मौत हो गई। पुलिस ने पिनाना के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष 29 दिसंबर को महिला ने रघुवीर, संदीप, सुदामा व कालू पर गली में रास्ता रोककर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। घटना के कुछ दिन तक महिला सदमे के कारण चुप रही लेकिन बाद में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद महिला के पति ने 15 जनवरी को मोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी। महिला सदमे के कारण बीमार पड़ गई, जिसके चलते परिजनों ने उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 9 दिन के बाद महिला की हालत में सुधार आया लेकिन शुक्रवार की शाम घर पहुंचने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान सोनीपत के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिग से दुराचार का आरोपी काबू
सोनीपत। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुराचार किए जाने के मामले में मुरथल थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नाबालिग ने शिकायत दी थी कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान कृष्ण निवासी घसौली कार में अपने साथी के साथ आया और अगवा कर खेत में ले जाकर दुराचार किया।