{"_id":"86-62287","slug":"Rohtak-62287-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट-पीटकर युवक की हत्या
Rohtak
Updated Sun, 26 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। गांव गढ़ी सांपला में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक को गांव के ही चार युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में रंजिश थी। गांव गढ़ी निवासी मनीष ने बताया कि उसके पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है और वह अपने भाई मनोज के साथ रहता है। मनोज का गांव के ही रहने वाले रमेश के साथ पैसों का लेनदेन था। रमेश ने एक दिन पहले उनके घर पर आकर झगड़ा किया था लेकिन उस समय तो मामला निपट गया था। रमेश का भतीजा सदाम रंजिश पाले हुए था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम मनीष व रमेश श्मशान घाट के पास क्रिकेट खेलने गए थे, जिसमें बॉल श्मशान घाट में चली गई। मनोज बॉल उठाने गया तो वहां पहले से घात लगाए बैठे सदाम व उसके तीन साथियों ने ईंटों व लात घूसों से हमला कर दिया। मनीष व उसके परिवार के लड़के वहां पहुंचे और मनोज को छुड़ाया। बाद में परिजन मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। पुलिस ने सदाम, सुरेंद्र, जोगेंद्र व पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।