फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन

Wed, 06 Nov 2013 05:44 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 06 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम उपमंडल के गांव मदीना में प्रॉपर्टी डीलर जयवीर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जयवीर के सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से आरोपियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। दिवाली की रात को रुपयों के लेन-देन के चलते गांव मदीना निवासी प्रॉपर्टी डीलर जयवीर की गांव के ही संजीव व उसके चार साथियों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में नामजद आरोपी ओमबीर गोली लगने की वजह से पीजीआई में उपचाराधीन है तथा अन्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने तीन टीमों का गठन किया है। रात भर पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की, परंतु उनके बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिली। पुलिस ने आरोपियों को पता लगाने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच कर रहें महम थाना प्रभारी प्रीतम पाल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed