{"_id":"86-56657","slug":"Rohtak-56657-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं और 12वीं ओपन के छात्र आनलाइन भरेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं और 12वीं ओपन के छात्र आनलाइन भरेंगे आवेदन
Rohtak
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी पहली बार ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से आनलाइन आवेदन भरवाएगा। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही आवेदन मांगने की तारीख घोषित कर दी जाएगी।
इससे पहले शिक्षा बोर्ड निर्धारित प्रफोरमा पर आवेदन लेता रहा है। बोर्ड के इस निर्णय के बाद विद्यार्थियों को बोर्ड के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए निर्धारित फीस व तारीख की घोषणा जल्द ही बोर्ड कर देगा। इसके अलावा आवेदन आनलाइन भरने के लिए औपचारिकताएं क्या होंगी इसके बारे में सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2013-14 से शैक्षिक प्रणाली की भांति हरियाणा मुक्त विद्यालय की 10वीं और 12वीं के छात्रों के आवेदन-पत्र आनलाइन भरे जाएंगे। यह निर्णय पहली बार लिया गया है। इस नवीनतम तकनीक से विद्यार्थियों को लाभ होगा।