फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शराब ठेकेदार के कारिंदों पर हमला

शराब ठेकेदार के कारिंदों पर हमला

Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव डोहकी में एक दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रॉड व लाठियों से शराब ठेकेदार के कारिंदो पर हमला कर दिया। इस घटना में दो कारिंदे घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, वीरवार को गांव डोहकी में शराब ठेकेदार के दो कारिंदों महीपाल व जयभगवान पर दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया। हमलावर दो वाहनों में सवार होकर आए और उन्होंने शराब ठेके में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महीपाल व जयभगवान पर हमला कर दिया। बाद में हमलावर दोनो कारिंदों को ठेके से दूर गांव रासीवास के खेतों में ले गए और वहां उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस बयान में पीड़ित महीपाल व जयभगवान ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके पास मौजूद 35 हजार रूपये भी छीन ले गए तथा जाते समय अपने वाहन में शराब ठेेके से 35 शराब की पेटी भी जबरन उठा ले गए। सदर पुलिस थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed