{"_id":"86-46216","slug":"Rohtak-46216-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोज देवी को इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोज देवी को इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड
Rohtak
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। गांव मिसरी स्कूल में कार्यरत हिंदी की प्रवक्ता सरोज देवी को इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन के कृष्ण मेनन सभागार में स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में सरोज देवी को उक्त पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, उद्योग इत्यादि क्षेत्रों में देश भर के एक सौ विशिष्ठ व्यक्तियों को प्रति वर्ष यह सम्मान दिया जाता है। सम्मान समारोह में हरियाणा से सरोज देवी के अलावा पंचकूला से प्राचार्या शालिनी कपूर, करनाल से प्राचार्या उर्वशी विज को यह पुरस्कार दिए गए। सरोज देवी को इससे पूर्व 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा गया था। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष संजीव मंदोला, अध्यापक संघ के जिला प्रधान सत्यवान शास्त्री ने सरोज देवी को उक्त सम्मान मिलने को क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि बताते हुए उन्हें अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया है।
विज्ञापन